राजेश कुमार शास्त्री, ब्यूरो चीफ
सिद्धार्थनगर। वर्तमान में भाजपा बनाम सपा की लडाई है। भाजपा समाजवादी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई है। जनता को नाना प्रकार से भ्रमित कर रही है। उक्त उद्गागार पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पान्डेय के हैं। श्री पान्डेय मंगलवार को जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत इटवा स्थित अपने आवास पर आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के तहत लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंनें आगे कहा कि विधानसभा क्षेत्र 305 में कांग्रेस और भाजपा छोड़ कई लोगों ने सपा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
बताया जाता है कि सपा नेता कमाल अहमद के नेतृत्व में वार्ड नम्बर 10 के जिला पंचायत सदस्य दिलीप कनौजिया, कांग्रेस पार्टी के इटवा ब्लाक अध्यक्ष मो0 मुस्तफा, विजय निषाद तथा भारतीय जनता पार्टी की रानू तिवारी ने सपा में आस्था व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त कर सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नेताओं को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माता प्रसाद ने समाजवादी पार्टी की टोपी और गमछा धारण कराकर आशीर्वाद दिया।
जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से ऊब चुकी है। अब सभी सपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा से कार्य करें। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा। इस कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव अजय चौधरी, जिला महासचिव कमरूज्जमा खाँ, बब्लू खान, बब्लू पाठक, अब्दुल लतीफ सहित अन्य सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.