अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर महिलाओं को किया गया सम्मानित


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

बांदा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर के प्रतिष्ठित स्कूल भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन पर्व पर नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं संस्था के संस्थापक स्वर्गीय भागवत प्रसाद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ। कार्यक्रम में आई हुई सभी बुंदेलखंड की धरती से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान के लिए जाने जानी वाली दस महिलाओं को नारी रत्न से विभूषित कर सम्मानित किया गया था। छाया सिंह जी ने अपनी कविता के माध्यम से नारी के उत्थान की कथा वर्णित कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयुषी त्रिपाठी जी ने वीर रस से ओतप्रोत कविता कहकर सभी में उत्साह एवं जोश भर दिया। मनोरमा अग्रवाल निशा गुप्ता, एनी फातिमा, सदफ जमाल, किरण सेठी आदि नारी शक्तियों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। 

थाना प्रभारी शालिनी सिंह भदोरिया ने महिलाओं के अधिकारों के विषय में जागरूक किया एवं नारी सशक्तिकरण को एक नई दिशा दी। भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी के चेयरमैन शिवचरण कुशवाहा जी ने कार्यक्रम की बढ़-चढ़ कर प्रशंसा की एवं नारी को समाज का महत्वपूर्ण अंग मानते हुए उनका सम्मान करने कि प्रेरणा दी। नोमिनेटेड चेयरमैन श्री अंकित कुशवाहा जी ने नारियों की उत्थान हेतु चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा विद्यालय की महिलाओं के स्वस्थ वातावरण पर प्रकाश डाला। 

संस्था की निर्देशिका श्रीमती संध्या कुशवाहा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभ कामनायें दी। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती के. के. अम्मा ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। मेंबर ऑफ एडवाइजरी राम लखन कुशवाहा जी ने कहा कि महिला दिवस के माध्यम से में यह कहना चाहता हूं कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के द्वारा उच्च स्थान प्राप्त कर रही है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से महिलाओं के जीवन की कृति प्रस्तुत की तथा आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में भागवत प्रसाद मेमोरिल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सही राजेंद्र सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिकाओं एकता निगम एवं कविता वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक डॉ० पीताम्बर सिंह, एवं नरेन्द्र सिंह का योगदान सराहनीय रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ