फटाफट खबरें : आठ खास खबरों को पढ़ें मात्र दो मिनट में


अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो ने मनाया रंगोत्सव कार्यक्रम

बांदा। आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो की ओर से रानी दुर्गावती के बैनर तले रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसकी शुरुआत दिव्य संगीतमय सुंदरकांड से की गई इसके उपरांत शिव पार्वती जी का भव्य विवाह उत्सव मनाया गया हिंदू धर्म परंपरा के अनुसार अपने नंदी बैल समेत समस्त देवगन भूत प्रेत आदि के साथ भगवान शिव बारात लेकर राजा दक्ष की पुत्री मां पार्वती को ब्याहने गए थे होली के दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह मनाना बहुत ही शुभ होता है इसी उपलक्ष्य में कल सभी ने रंगोत्सव कार्यक्रम में भगवान शिव और पार्वती जी के पैर भी पूजे और पुण्य कमाया जिसके बाद जमकर फूलों की होली की वर्षा हुई अबीर गुलाल उड़ा और सब ने रंगोत्सव कार्यक्रम में खूब आनंद उठाया महिलाओं ने होली फाग भी गाये। और नृत्य उत्सव करके खूब धमाल मचाया।

पंडित चंद्रशेखर तिवारी जी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया उनके साथ विद्या मंदिर के आचार्य ज्ञानदीप एवं बबलू भी शामिल रहे। छाया सिंह नूतन गुप्ता नेहा नीतू सुनीता अनीता नकोदर कंचन अलका स्नेहा भव्या संगीता ,रानी, अंजू गीता सुनीता पटेल ऐश्वर्या मीना सुषमा बबीता प्रभा आदि महिलाएं शामिल रही शिव शंकर की जोड़ी के रूप में आकृति और अमायरा बहुत ही मनमोहक लग रहे थे जिन की वरमाला एवं बारात देखकर मन प्रसन्न हो गया कार्यक्रम का आयोजन रश्मि गुप्ता निशा के नेतृत्व में किया गया।

महिलाओं को दबंगों ने बेरहमी से पीटा

बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम घूरी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बिसंडा थाने में दी गई तहरीर में चार नामजद समेत 6 दबंगों के खिलाफ महिलाओं से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि घर की महिलाएं दरवाजे पर बैठी थी, तभी गांव के दबंग शराब के नशे में धुत थे। घर के सामने आकर गाली देने लगे। मना करने पर लाठी से महिलाओं को घायल कर दिया। बचाने आई घर की अन्य महिला सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। जब वह स्वयं भी मौके पर आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चाय बनाते समय सिलेण्डर फटा, युवक की जलकर मौत

  • कमासिन थाना क्षेत्र के भदांव गांव की घटना

बांदा। मंगलवार की शाम चाय बनाते समय गैस सिलेण्डर फट जाने से युवक के कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह धू-धूकर जलने लगा। देखते ही देखते आग का गोला बन गया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर गृहस्थी का सामान भी राख के ढेर में बदल गया। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कमासिन थाना क्षेत्र के भदांव गांव निवासी रामजस उर्फ रामजी (45) पुत्र प्रेमलाल मंगलवार शाम घर के पिछले वाले हिस्से में चाय बना रहा था। इसी बीच गैस लीक हो जाने से कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते रामजस के भी कपड़ों में आग लग गई। वह आग का गोला बन गया। वह चीखता हुआ कमरे से बाहर भागा। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक रामजस भी गंभीर रूप से झुलस गया और गृहस्थी का सामान भी खाक हो गया। 

रामजस को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई कामता प्रसाद ने बताया कि रामजस टेंट हाउस का काम करता था। दुकान में उसका पुत्र रोहित बैठा था। एक पुत्र लखनऊ में रहता है। सबसे छोटा वाला बेटा मुकेश ननिहाल में है। घटना के समय उसकी पत्नी मुन्नी देवी हैंडपंप पानी लेने गई थी। चाय बनाते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। खबर मिलने पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि फिलहाल सिलेंडर से आग लगने की घटना प्रतीत हो रही है। फिर भी फील्ड यूनिट जांच कर रही है।

सड़क दुर्घटना नौ लोग घायल हुए घायल

बबेरु/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव पर सड़क दुर्घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जिसमें डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद 7 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। पहला मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव के पास का है, जहां पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, मरका थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले मंजय पुत्र मुन्ना उम्र 21 वर्ष बड़कू पुत्र ननकवा उम्र 20 वर्ष, शंकर पुत्र बचानी उम्र 25 वर्ष, एवं फतेहपुर जनपद के लमहेटा गांव के रहने वाले धीरू पुत्र मुन्नू उम्र 25 वर्ष, यह चारों लोग घायल हो गए, जिनको बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार करने के बाद मंजय ,शंकर व धीरू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 वहीं दूसरी घटना मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव के पास का है, जहां पर दो बाइकों की भिड़ंत से 3 लोग घायल हुए हैं।  जिसमें कमासिन थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के रहने वाले नीरज यादव उम्र 25 वर्ष, मरका थाना क्षेत्र के आधाव गांव के रहने वाले सत्येंद्र कुमार 20 वर्ष, एवं अंकित कुमार 24 वर्ष, यह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।  राहगीर व परिजनों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार करने के बाद तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं तीसरी घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भदवारी गांव के पास का है, जहां पर बिसंडा थाना क्षेत्र के बिल गांव गांव के रहने वाले सुनील पुत्र रामखेलावन उम्र 18 वर्ष, यह अपनी मौसी कस्तूरी पत्नी मुन्ना उम्र 55 वर्ष दोनों बाइक से बिलगांव गांव जा रहे थे। 

तभी भदवारी गांव के पास ही पीछे से अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसमें सुनील का पैर फैक्चर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस तरह से बबेरू तहसील क्षेत्र में अलग-अलग जगह सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, और 7 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं 2 लोगों का इलाज बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है।

स्कूली बच्चों व शिक्षकां ने जमकर खेली होली

  • ब्रम्ह विज्ञान इण्टर कालेज में हुआ आयोजन

अतर्रा/बांदा। ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज में शिक्षकों एवम् स्टाफ के साथ होली मनाई साथ ही प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने सभी छात्रों तथा स्टाफ के लोगों को शुभकामनाएं दी जीवन रंगमय हो तथा सुखमय हो इसके लिए आवश्यक है कि केमिकल युक्त रंगों से बचे, इस समय बसंत ऋतु है, प्रकृति के उपहार स्वरूप अनेक प्रकार के रंग बिरंगे पुष्पों से धरती सजी है जिनसे होली मनाईये, जैसे सेमल और टीसू के पुष्पों से लाल रंग बनता है तथा पोई के फलों से बैगनी रंग बनता है।

इन पुष्पों से कोई नुकसान नहीं होगा, शरीर को छति भी नहीं होगी अतरूबाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंगों से जरूर बचे, ये त्योहार जीवन में खुशियाँ लाते हैं कहीं ऐसा न हो कि खुशी के बजाये दुख मिले, भक्त प्रहलाद की तरह आप सभी को होली की बहुत बहुत शुभकामनाएं, अरुण कुमार, कालीचरण बाजपेयी, चेतराम, सुरेन्द्र शर्मा, शान्ति भूषण यादव, राजेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, गिरिजेश मिश्र, बीरेंद्र दीक्षित, सोमनाथ, कमलेश कुमार, सुरेशचन्द्र, जेपी कोमल, सुशील कुमार, मनोज कुमार द्विवेदी, राममिलन यादव, मधु सविता, प्रेमलता, बुद्धविलास आदि उपस्थित रहे।


विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

  • कस्बे में बुलडोजर बाबा यात्रा निकाली गई

बांदा। बुधवार को बबेरू में विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा होली मिलन समारोह मेन चौराहा अद्भुत शिव मंदिर पर संपन्न हुआ बुलडोजर पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता पदाधिकारी सवार होकर डीजे की धुन पर मोदी योगी जय श्री राम के  नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा पूरे नगर के व्यापारियों एवं व्यापार संगठन का भरपूर सहयोग मिला सभी व्यापारी वह व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को खूब गुलाल लगाकर गले से गले मिलकर जय श्रीराम के नारे लगाकर पूरे नगर कस्बे से होकर मां मढ़ी दाई  माता के स्थान पर होली खेलकर ठंडाई का प्रसाद वितरण कराया  मेन चौराहे पर सभी कार्यकर्ता, विश्व हिंदू महासंघ, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारी, भाजपा के नेता पदाधिकारी सम्मिलित।

इस मौके पर उपस्थित लोगां में विश्व हिंदू महासंघ के मंडल अध्यक्ष शिव विलास शर्मा,  ममता त्रिपाठी मंडल प्रभारी मातृशक्ति, मधु गुप्ता नगर अध्यक्ष मातृशक्ति, अमन साहू, राजेश साहू, दीपक गौर, मिथिलेश, विनोद कुमार (फद्दी ), विवेक सिंह, रामनिवास यादव, अवधेश चंद शास्त्री, संदीप साहू,  सुनील सोनी,  सुनील गुप्ता,  राजेंद्र अग्निहोत्री, दीपक अग्रहरी,  चुन्नू, श्यामाचरण गुप्ता, बद्री विशाल साहू, लखन गुप्ता लखन गुप्ता अमित कुमार प्रधान, अमित कुमार प्रधान, सुधीर कुशवाहा पूर्ब  प्रतिनिधि विधायक बबेरू, संतोष बाथम, एवं व्यापार संगठन के पदाधिकारी श्यामाचरण अग्रहरि, राजेश साहू, संतोष गुप्ता भालेंद्र, अरविन्द  कुमार कसौधन. सुधीर अग्रहरी, बसंत गुप्ता, आदि सैकड़ों की संख्या पर महिलाएं बच्चे व  नौजवान नगर भ्रमण में सम्मिलित रहे।

पैलानी में विधायक बनने पर होली के त्यौहार में रहेगा भव्य आयोजन

पैलानी/बांदा। पैलानी कस्बे में इस बार होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा हर बार की तरह से अलग ही इस बार त्यौहार होगा क्योंकि पैलानी के तिन्दवारी विधान सभा में भाजपा से रामकेश निषाद विधायक बने हैं इसकी खुशी में। आपको बता दें कि पूरा मामला पैलानी कस्बे के अंतर्गत का है जहां के रहने वाले हरिओम सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष से इस बार होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा जिस का भव्य आयोजन होगा हमारे गांव के ही तिंदवारी विधानसभा में भाजपा के विधायक रामकेश निषाद विधायक बने हैं इसकी खुशी में कस्बे के लोग धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाएंगे होली जलने का स्थान कस्बे के मेन चौराहे पर किया जाता है जहां पर होलिका दहन के दिन लाइट कटनी पढ़ती हैं इसका कारण यह है कि जहां पर होली जलाई जाती है उसी के ऊपर से 11 हजार लाइन के तार निकले हैं इस कारण से 1 घंटे के लिए कटनी पढ़ती है।

भाजपाईयां ने बैठक कर बनाई विधान परिषद चुनाव की रूपरेखा

  • जिला कार्यालय में हुआ बैठक का आयोजन

बांदा। विधान सभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपाई विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने की तैयारियों में जुट गए। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने बैठक कर चुनावी रणनीति तय की। साथ ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर सीमा पर स्थित कनवारा गांव स्थित जिला भाजपा कार्यालय सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों, ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का चुनाव है। 

इसके लिए पार्टी पूरी तैयारी के साथ योजनाबद्ध तरीके से चुनाव को भी जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठनात्मक योजना के तहत नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सहित सभी जनप्रतिनिधि मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा। बैठक के दौरान तिंदवारी के नवनिर्वाचित विधायक रामकेश निषाद तथा नरैनी विधायक ओममणि वर्मा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह, पूर्व विधायक राजकरण कबीर ने भी संबोधित किया। 

इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय सिंह, विवेकानंद गुप्ता, बबेरू नगर पंचायत चेयरमैन विजय पाल सिंह, ओरन चेयरमैन योगेश द्विवेदी, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, कमासिन ब्लाक प्रमुख राजेंद्र गर्ग, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह सदाशिव अनुरागी तथा मंजू देवी समेत ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, डा.रागिनी शिवहरे, नरेंद्र सिंह नन्ना, प्रेमनारायण द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ