भाजपा सरकार बनने पर जमकर मनाया जीत का जश्न

  • ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके समर्थक

अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

ओरन/बांदा। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाट रंग अबीर उड़ा ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न जमाते हुए खूब रंग-अबीर उड़ाया। भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रचंड बहुमत मिलने पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने  एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ठोल नगाड़ों के साथ रंग अबीर गुलाल उड़ाकर मनाया जश्न । इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी रमाकांत त्रिपाठी, साकेत बिहारी शिवहरे, भरत लाल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष रामबाबू त्रिपाठी, रामअवतार कुशवाहा, शिवकुमार कुशवाहा मार्तंड प्रताप द्विवेदी, बाला तिवारी, अरुण कांत द्विवेदी, राधेश्याम साहू, मनोज विश्वकर्मा, धीरज गुप्ता, भोला कबीर, दीपक चतुर्वेदी, राम जी शिवहरे, पंकज शिवहरे, अंकित  तिवारी, श्याम नारायण रामबाबू अनिल अग्निहोत्री सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पंजाब में मिली ऐतिहासिक जीत पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

  • आप नेताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

बांदा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद आप कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाने के साथ मिठाई और लड्डू भी बांटे। कहा कि दिल्ली में सरकार चलाने के बाद पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार आई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने पर शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह व जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चुनाले की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जत्था संकट मोचन मंदिर पहुंचा। 

यहां विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। जिला सचिव अवधेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब की जनता ने भारी बहमुत देकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के अन्य राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर नीरज कछवाह, वाचस्पति मिश्रा, इरफान सौदागर, अनुराग यादव, संतोष गुप्ता, द्वारिका प्रसाद चौरसिया सहित सैकड़ों लोग ने जीत का जश्न मनाया व लोगों को मिठाई बांटी।

रामकेश निषाद के विधायक बनने के बाद हुआ भव्य स्वागत

  • पैतृक गांव पैलानी डेरा पहुँचे पर मनाया गया जश्न

जसपुरा/बांदा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के साथ ही जनपद की तिंदवारी विधानसभा से बड़ी जीत लेकर आज गुरुवार की देर शाम अपने पैतृक गांव पैलानी डेरा पहुँचने पर रामकेश निषाद का जोरदार तरीके से स्वागत किया एक सप्ताह पहले ही मनाई गई होली।बता दें कि आज गुरुवार का दिन होने पर क्षेत्र के प्रसिद्ध सूफी संत पीर दियावनी बाबा के स्थान पर माथा टेका।

वही पहली बार विधायक बनने के बाद जैसे ही रामकेश निषाद के गांव में आने की खबर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा गांव के लोगो को पता चल तो सब दौड़ाते चले गए।नवनिर्वाचित विधायक का स्वगात ढोल नगाड़ों, पटाखों के साथ किया गया। सब ने एक दूसरे गुलाल रंग लगकार खुशी का जश्न मनाया।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले नवनिर्वाचित विधायक का मुंह मीठा करा कर एक दूसरे का करवाया।

पुनः योगी सरकार बनने पर गौशाला कर्मचारियों को किया सम्मानित

  • विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने यिका गौ पूजन 

बांदा। ग्राम पचनेही में संचालित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया मालूम हो कि गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपने पदाधिकारियों के साथ भ्रमण कर दौरान पचनेही स्थित गौशाला पहुंचे और  वह सभी सेवादार मौजूद पाए गए जिला अध्यक्ष श्री महेश प्रजापति ने गायों को गुड़ खिलाया और वहां मौजूद सेवादारों को माला पहनाकर उनका मुंह मीठा करा कर सम्मानित किया गया उपस्थित पदाधिकारियों ने सेवादारों की इमानदारी से किए जाने कार्यों की सराहना की व उत्साह वर्धन किया तत्पश्चात पदाधिकारियों को सदस्यों कर्म कर्मियों के साथ गौशाला में ही चुनाव परिणामों को वाह भारतीय जनता पार्टी के योगी के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बारे में लेकर एक संक्षिप्त बैठक की गई जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति ने आगे संबोधन में कहा कि चुनाव परिणामों से स्पष्ट कर दिया कि जनता पर माननीय आदित्यनाथ  योगी का प्रभाव सबसे अधिक है उत्तर प्रदेश में जितनी सेवा योगी ने की है उसने अन्य पार्टी के मुख्यमंत्रियों ने नहीं की मुख्यमंत्री योगी की पिछड़ी जातियों की व पिछड़े समाज के उत्थान एवं विकारों के लिए निरंतर कार्य जा रहा है।


उसी का पहला चुनाव परिणामों के रूप में सामने आया है आगे जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्रों के साथ कार्य कर रही है आम जनमानस की खुशहाली गरीब मजदूर नौजवान महिला किसान सभी के सर्वागीण विकास के लिए  योगी सरकार पर है आगे महेश ने कहा कि  पिछड़ों का सम्मान सिर्फ भाजपा की सरकार में ही संभव है मौजूद पदाधिकारियों सदस्यों व गौशाला के कर्मचारियों निमानी मुख्यमंत्री पुनः बनने पर योगी जी को यह मुख्यमंत्री बनने का काल आपके लिए सुखमय तथा उत्तर प्रदेश व राष्ट्र के लिए उन्नति तथा समृद्धि को लाने लाने वालों है।

उपस्थित लोगों में जय श्रीराम के नारे लगाते लगाए हुए खुशहाली हाजिर की कार्यक्रम में उपस्थित जिला सह प्रभारी देवीदास गिरी महाराज गौशाला संचालक होरीलाल जिला प्रवक्ता भरत बाबू गुप्ता नगर मीडिया प्रभारी रजनीश प्रजापति शिवमंगल आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ