प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने किया पत्रकार वार्ता को संबोधित

 
  • बाराँ जिला ब्यूरो चीफ लईक अहमद अंसारी की रिपोर्ट

बारां, राजस्थान। जिला कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा होटल राज पैलेस में 30 एवं 31 मार्च को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, विधायक बारां-अटरू पानाचंद मेघवाल, विधायक किशनगंज श्रीमती निर्मला सहरिया, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन, जिला प्रभारी राजेश यादव, प्रणाल पंथ राष्ट्रीय प्रशिक्षक एआईसीसी, प्रदेश प्रशिक्षक व प्रशिक्षण प्रभारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी जसवंत गुर्जर, प्रदेश प्रशिक्षक-राजेन्द्र आर्य, विक्रम स्वामी, अध्यक्ष- युवक कांग्रेस शरद शर्मा, एनएसयूआई हिमांशु धाकड, महिला कांग्रेस श्रीमती प्रियंका नंदवाना, सेवादल शिवशंकर यादव सहित सैकडों कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा वे स्वयं सभी शिविरों में जा रहे है। कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति, कांग्रेस पार्टी का इतिहास, देश की आजादी में कांग्रेस का योगदान, कांग्रेस का आजादी से लेकर आज तक का योगदान, देश को बनाने में कांग्रेस नेताओं का योगदान, त्याग, तपस्या, बलिदान का जो इतिहास कांग्रेस पार्टी के नेताओं का रहा है, केन्द्र सरकार की विफलताओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए नई पीढी, कांग्रेसजनों को बताने के लिए इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बने हुए सवा तीन साल से अधिक का समय हो गया है। मुख्यमंत्रीजी द्वारा प्रदेश की जनता हेतु कई जनकल्याणकारी योजनाओं लागू की गई है तथा इसके लिए बजट घोषणा की है एवं उन पर कार्य प्रारंभ भी हो गए है। डोटासरा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस से 70 साल के शासन का हिसाब मांगा था, उस सरकार को सात साल हो गए लेकिन कोई हिसाब नही दिया, कोई वादा पूरा नही किया है। मोदी सरकार द्वारा 2 करोड बेरोजगारों को रोजगार देने, महंगाई कम करने, किसानों की आमदनी दोगुनी करने, महिलाओं के उत्थान, देश के विकास, विदेश नीति की बात हो, इन सभी मुद्वों पर मोदी सरकार पूर्णतया विफल रही है। 

डोटासरा ने कहा कि आज महंगाई का आलम यह है कि अगर कांग्रेस सरकार खाद्य सुरक्षा गारण्टी योजना लागू नही करती तो मोदी सरकार जनता का पेट भरने लायक भी नही रहती। मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार नही लाती तो कोरोना महामारी के दौरान देश में जो हालात बने उसमें दो वक्त की रोटी भी आमजन को नही मिल पाती तथा रोजगार नही मिल पाने से जनता को तडप-तडप कर आत्महत्याएं करने को मजबूर होना पडता। किसानों को 15 महीने परेशान किया गया तथा किसानों के संघर्ष के सामने मोदीजी को झुकना पडा तथा देश के किसानों से माफी मांगनी पडी। डोटासरा ने कहा कि मोदीजी झूंठ पर झूंठ बोलते रहते है, जनता से उनका कोई सरोकार नही है। धर्म के आधार पर भाई को भाई से लडाकर अपनी राजनीतिक रोटियंा सेंक रहे है। 

डोटासरा ने कहा कि बारां-झालावाड जिले से चार बार सांसद चुने गए दुष्यंतसिंह कितनी बार मोदीजी से मिले तथा कितनी बार उन्होनें यहां की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। सांसद दुष्यंत सिंह तथा हमारे कांग्रेस नेताओं द्वारा जो विकास बारां जिले में करवाया है उसका मूल्याकंन कर ले कि किसके द्वारा जिले का विकास करवाया गया है। केन्द्र की मोदी सरकार सत्ता इन्कमटेक्स, चुनाव आयोग, सीबीआई जैसी अनेकों संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है। देश के हालात चिन्ताजनक है, आगे चुनाव होंगे या नही होंगे, देश किस दिशा में जा रहा है किसी को पता नही है। देश का प्रधानमंत्री अगर झूंठ बोलने लग जाए, लोकसभा में कांग्रेस को टुकडे-टुकडे गैंग का सदस्य बताने लग जाए तो इससे बडा इस देश का दुर्भाग्य क्या हो सकता है। 

मोदी सरकार विकास, जवाबदेही, रोजगार के एजेण्डे पर बात नही करती, केवल धर्म के आधार पर वोटो का धु्रवीकरण करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकती है। इनका विकास से लेना-देना है, जनता की समस्याओं से लेना-देना नही है। इनको हम बेनकाब करके रहेंगे। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के नेता जनता के दिलों में राज करते है। पं. जवाहरलाल नेहरू, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी का देश के निर्माण में जो योगदान रहा है वह हर हिन्दुस्तानी के दिल में बसा हुआ है। कांग्रेस अच्छा कार्य कर रही है, हमारी विचारधारा अच्छी है तथा आने वाले वर्ष 2023 में कांग्रेस पुनः प्रदेश में भारी बहुमत से एक बार फिर सरकार बनाएगी और 2024 में केन्द्र में एनडीए सरकार सत्ता में नही रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ