![]() |
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ |
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बबेरु/बांदा। जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले एक लगभग 22 वर्षीय युवक ने गांव के ही एक 15 वर्षीय किशोरी लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पीड़ित किशोरी के परिजन बबेरू कोतवाली पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया था। पुलिस के द्वारा तहरीर लेते हुए पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। और बबेरू कोतवाली पर दुष्कर्म जैसी घटना से संबंधित धाराओ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। उसके बाद आरोपी की तलाश जारी थी, तभी मुखबिर की सूचना पर गांव के ही की तिराहा पर आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैं।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले राजेश कुमार पुत्र सीताराम उम्र लगभग 22 वर्ष, सुने घर में दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया, तभी किशोरी के परिजनों के द्वारा बबेरू कोतवाली पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया। और कार्यवाही किए जाने की मांग की है, जिससे बबेरू कोतवाली पर धारा 452, 354,बी 352,506,376 आईपीसी व 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। उसके बाद पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। और आरोपी अभियुक्त की तलाश पर जुटी हुई थी।
आज गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजेश कुमार को गांव के ही तिराहा के पास गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण करवाया गया। उसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैं। वही गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरविंद कुमार, कांस्टेबल मोहम्मद यूनुस, निलेश कुमार मौजूद रहे।
मामूली विवाद में दंपति पर धारदार हथियार से हमला
- नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ैछा गांव का मामला
बांदा। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनो लोग लहूलुहान हो गए। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। दोनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ैछा गांव निवासी महेंद्र (40) पुत्र ब्रजगोपाल बुधवार की रात खेत से घर लौट रहा था। तभी दरवाजे के समीप बैठे चार लोग उसे गाली-गलौज करने लगे। महेंद्र ने इसका विरोध किया।
इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चारो युवकों ने महेंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर पति को पिटता देख पत्नी सविता (38) बचाने आई तो उसे भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोरशराबा सुनकर मुहल्ले पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। दोनो घायलों को कोतवाली ले जाया गया। वहां पुलिस ने घायल महेंद्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनो को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में हुई घटना
- आत्महत्या करने से पहले बहन को फोन पर बताया
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में गुरुवार की सुबह युवक ने खेत में बने मकान पर पत्नी की साड़ी से पंखे की हुक पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह खेत पहुंचे भाई ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ा। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दरवाजा खोलकर परिजन अंदर पहुंचे और फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उमरी गांव निवासी सोनू उर्फ संदीप (25) पुत्र रामकृपाल ने गुरुवार की सुबह खेत में बने मकान पर साड़ी से पंखे की हुक पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छोटे भाई की नींद खुली तो देखा कि वह घर पर नहीं था। खोजबीन की। खेत में खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव कमरे के अंदर फंदे पर लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई सुनील ने बताया कि सोनू दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वह दो माह पहले घर आया था।
एक माह पहले उसकी पत्नी फूलकली अपने मायके चली गई थी। संदीप अपनी बहन चंपा को छोड़ने बबेरू गया था। वापस आने के बाद वह कुछ देर घर में रुका और निगाह बचाकर चला गया। उसने घटना को अंजाम देने से पहले अपनी बहन चंपा को फोन पर बताया था कि वह फांसी लगाकर जान दे देगा। वह जीना नहीं चाहता। भाई ने बताया कि सोनू शराब के नशे में था। नशे के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मढ़ियानाका निवासी आरती (19) ने गुरुवार की सुबह घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडने पर घरवालों को जानकारी हो सकी। इसी तरह कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव निवासी रज्जन (45) ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी गांव निवासी रानी (20) को बुधवार की शाम घरेलू किसी बात को लेकर पति ने डांट दिया। इसी से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बिलवई गांव निवासी रामप्यारी (27) ने बुधवार को घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टी होने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, तब घरवालों को पता चला। इसी तरह मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा निवासी राजेश (25) ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.