- अंडा, मछली, मांस की दुकानें बंद करके कोई दूसरा धंधा करोगे, उसमें वह मालिक देगा बरकत
- पता लगाओ अपराध से शराब व मांस दोनों चीजें जुड़ी मिलेंगी
आजकल लोगों में बढ़ते क्रोध, बीमारियों, तकलीफों, टेंशन, अपराध की प्रवृत्ति, आर्थिक समस्या आदि के कारण व उनको दूर करने के उपाय बताने वाले, देश की व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने का तरीका बताने वाले, सभी जीवों का कल्याण चाहने वाले, प्रभु पर लोगों का विश्वास दुबारा जगाने वाले इस समय के पूरे समर्थ सन्त सतगुरु दुःखहर्ता त्रिकालदर्शी परम दयालु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 22 जून 2022 को रुद्रपुर, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि अभी तक आपकी वजह से जो जीवों की हत्या हुई अब से वह न हो। कैसे हत्या होती है? जो आप मांस, मछली, अंडा खाते हो तो जीवों की हत्या होती है। जो मांस को लाता पकाता खाता खिलाता है उसको भी पाप लगता है। पाप से बचो, जीव हत्या से आप बचो।
मांस खाना छोड़ दोगे तो जीव हत्या हो जाएगी बंद
आप मांस खाना छोड़ोगे तो बकरा काटने, मुर्गी अंडा बेचने वालों की दुकानें बंद हो जाएंगी। जो दुकान वाले हो आप कहोगे कि हम क्या करेंगे, हम तो भूखे मर जाएंगे। भूखे नहीं मरोगे। विश्वास करो उस मालिक पर जो पैदा होने के पहले मां के स्तन में दूध भर देता है, देता खिलाता वह है। उसको याद करो वह आपको देगा।
अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम। दास मलूका कह गए, सबके दाता राम।।
सबको मालिक देता है। हमारे कहने पर जिन्होंने मांस मछली, अंडा, शराब की दुकानें बंद कर दिया, दूसरा धंधा शुरू किया, बता रहे हैं पहले से बहुत बढ़िया चल रहा है, बड़ी शांति सुकून महसूस हो रहा है। जीव हत्या से पाप लगता है, इसका फल भोगना पड़ता है।
जो गल काटे और का अपना रहा कटाय। साहब के दरबार में बदला कहीं न जाय।।
एक दिन बदला देना पड़ेगा, सजा भोगनी पड़ेगी। यह मत सोचो कि आंख बचाकर हम कोई काम कर ले रहे हैं, कोई देख नहीं रहा है। प्रभु सब देख रहा है, उसके कैमरे से आप बच नहीं सकते हो। कहा है-
राम झरोखे बैठकर सबका मुजरा लेय। जाकी जैसी चाकरी वाकौ वैसा देय।।
बीमारियां क्यों बढ़ रही हैं? क्योंकि खून बेमेल हो रहा है। बेमेल मतलब जैसे बुड्ढा को दवा कराने के लिए ले गए। डॉक्टर ने कहा खून चढ़ाना पड़ेगा, खून की कमी हो गई। लड़का ने कहा मेरा खून ले लो। डॉक्टर ने टेस्ट किया कहा नहीं चढ़ पाएगा आपका ग्रुप नहीं मिल रहा है। भाई ने कहा मेरा खून ले लो। डॉक्टर ने कहा उसका भी नहीं मिल रहा। आप समझो क्यों नहीं मिला? एक ही मां से दोनों पैदा हुए, एक ही रज बीज से दोनों की उत्पत्ति हुई, एक ही मां ने दोनों का परवरिश बड़ा किया। क्योंकि एक मांसाहारी, दूसरा शाकाहारी। मनुष्य जब पैदा होता है शाकाहारी खून रहता है। जिस चीज को खाता है उसी चीज का खून बनता है, उसी से शरीर का विकास होता है, उसी से बुद्धि बनती है।
शराब और मांस की वजह से लोगों की बुद्धि हो रही है भ्रष्ट
आजकल लोग की बुद्धि क्यों भ्रष्ट हो रही है? मांस खाने से। गंदी चीजों को खाने की वजह से क्रोध ज्यादा बढ़ रहा है, खून में तेजी, गर्मी आ रही है। इसीलिए देखो न तो बेटा बाप को पहचान पा रहा है, मार दे रहा काट दे रहा है और बाप बेटे को भूल जा रहा है। क्रोध में पति पत्नी को मार रहा, पत्नी पति को मार रही, पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दे रहे। क्रोध में आदमी रिएक्शन में आ जा रहा है, अपराध हो रहा है। उसके साथ ये दोनों चीजें (शराब व मांस) जुड़ी हुई हैं। पता लगाओ तो अपराधी के बारे में पता चलेगा मांसाहारी है। अपराध करने से पहले उसने शराब जरूर पी रखी होगी। यह भ्रष्टाचार और अपराध की जननी है। यह देश में बंद हो जाए तो अभी 50 प्रतिशत तकलीफ दूर हो जाए, व्यवस्था सही हो जाए। आप इन चीजों को छोड़ो, लोगों को भी समझाओ और बीमारियों से बचो बचाओ।
बाबा उमाकान्त जी के वचन
- कम कर्मी जीवों को संतो की बात जल्दी समझ में आ जाती है।
- जानवरों की जीवात्मा हृदय में होती है।
- मनुष्य की जीवात्मा दोनों आंखों के बीच में होती है।
- शरीर स्वस्थ रखने एवं कर्म कटवाने के लिए सेवा कराई जाती है।
- सतगुरु के दरबार में एक का दस गुना मिलता है।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.