दर्दनाक हादसाः यमुना नदी में पलटी नाव, दो की मौत
- कई लोगों ने तैरकर बचाई जान, कई के डूबने की आशंका
- बबरू थाना क्षेत्र के मर्का गांव की घटना
अरबिंद श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ
बांदा। गुरूवार को बबेरू तहसील अंतर्गत मरका गांव में दोपहर में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पलटने के बाद कई लोग तैर कर जीवित बच गए। जबकि कई लोगों के डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है। नाव में लगभग 40 लोग सवार थे जो मरका से फतेहपुर की तरफ जा रहे थे। बबेरू तहसील के मरका गांव से नाव के जरिए लोग फतेहपुर आते जाते हैं गुरुवार को दोपहर में मरका से कहुनहार घाट फतेहपुर के लिए एक नाव रवाना हुई।
ग्रामीणों के मुताबिक नाव में लगभग 40 लोग सवार थे। नदी में बहाव तेज होने के कारण लगभग 3 बजे नाव पानी में समा गई। कुछ लोग तो तैर कर नदी से बाहर आ गए जबकि कई लोगों के डूब जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौके पर पहुंचे इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गुरुवार को लगभग 3 बजे सवारियों से भरी एक नाव पलट गई जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। नाव में सवार व्यक्तियों की संख्या का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद है। बड़े पैमाने पर गोताखोरों नाव आदि की मदद से बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।
इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बांदा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए है।
तिरंगा यात्रा को प्रभारी जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
- अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराने का आवाहन
- तिरंगा यात्रा में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ता हुए शामिल
बांदा। गुरुवार को प्रभारी जिला जज मोहम्मद अशरफ अंसारी ने एडीआर भवन परिसर में हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा ने भ्रमण करते हुए अमृत महोत्सव के तहत घर-घर तिरंगा फहराने का आवाहन किया। तिरंगा यात्रा में सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा अधिवक्ता भी शामिल हुए। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव महाभियान के अन्तर्गत स्वतन्त्रता सप्ताह तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रमों का शुभारम्भ प्रभारी जिला जज व अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ अन्सारी ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखा कर किया। तिरंगा यात्रा में मोहम्मद कमरुज्जमा खान अपर जिला जज (एससीएसटी), निरन्जन कुमार अपर जिला जज (ईसीएक्ट), कमलेश दुबे अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, हेमन्त कुमार कुशवाहा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अन्जू कम्बोज, सिविल जज (सीडि) , बीडी गुप्ता, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नदीम अनवर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, गरिमा सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सौम्या मिश्रा अपर सिविल जज (जूडि), शालिनी अपर सिविल जज (जूडि) अभय कुमार सिविल जज (जूडि ) एफटीसी मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा में अधिवक्ताओं में दिनेश सिंह, रामकृष्ण त्रिपाठी, मोहम्मद फारुक, चन्द्रपाल सिंह, सुबीर सिंह, राममनोहर यादव, कुसुमचन्द्र यादव, शिवकुमार मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवकों में अरशद खान, अखिलेश द्विवेदी, नदीम अहमद, रुबी जैनब, रक्षा शुक्ला, रोहिणी देवी, श्रीधर, रीता देवी, खुर्शीद अनवर, अंकुर गुप्ता, मुसाब अहमद, देवेन्द्र सिंह आदि के साथ कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ लिपिक कविता अग्रहरि, राशिद अहमद, नासिर अहमद, मनीष कश्यप व विनोद कुमार मौजूद रहे।
आज होगा कजली विसर्जन, बहनें बांधेंगी रक्षा सूत्र
- रक्षाबंधन पर्व पर गुरुवार को भी बहनों ने भाइयों को बांधी राखी
- बुंदेलखंड में कजली विसर्जन के बाद भी मनाया जाता है रक्षाबंधन
बांदा। रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक किया और भाई की कलाई में राखी बांधी और मिठाई खिलाई। भाईयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उपहार भेंट किया। शहर और गांवों में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इधर, शुक्रवार को कजली विसर्जन किया जाएगा। कजली विसर्जन के बाद भी बुंदेलखंड में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इसलिए कजली विसर्जन के बाद भी राखी बंधन का सिलसिला चलेगा।
अबकी बार रक्षाबंधन में तिथि और समय को लेकर लोग सांसत में रहे। सभी लोग एक-दूसरे से रक्षाबंधन पर्व मनाए जाने को लेकर पूछते नजर आए। लेकिन ज्योतिष जानने वाले विद्वानों ने राखी बंधन का समय भी बताया। इसके मुताबिक गुरुवार को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाए जाने की बात कही गई। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधी। अलबत्ता बुंदेलखंड में कजली विसर्जन के बाद रक्षाबंधन पर्व मनाए जाने की परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर लोगों ने गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया। यह लोग शुक्रवार को कजली विसर्जन किए जाने के बाद रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगे।
इधर, कजली विसर्जन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस और प्रशासन भी कजली विसर्जन को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। एसपी अभिनंदन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। गौरतलब हो कि शहर के छाबी तालाब, नवाब टैंक के साथ ही शहर और गांवों के जलाशयों में कजली का विसर्जन किया जाता है। इस दौरान तमाम इलाकों में मेले का आयोजन भी होता है। जबकि कई गांवों में विशाल दंगल का भी आयोजन किया जाता है। दंगल में पहुंचने वाले नामी गिरामी पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करत ईनाम जीतते हैं।
नवाब टैंक में आज लगेगा मेला
रक्षाबंधन पर्व के मौके पर शहर के नवाब टैंक में अरसे से मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में शहर और आसपास के गांवों के लोग पहुंचते हैं। मेले में आने वाले लोग पार्क का लुत्फ उठाते हैं। अबकी बार तो आक्सीजन पार्क भी बनकर तैयार हो चुका है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नवाब टैंक में लगने वाले मेले में पहुंचने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस विभाग द्वारा इंतजामात किए गए हैं।
महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने घर-घर जाकर बांटे तिरंगे
- राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हुआ आयोजन
बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के द्वारा श्हर घर तिरंगाश् कार्यक्रम के अंतर्गत बस्ती में जाकर तिरंगो का वितरण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ दीपाली गुप्ता की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सबीहा रहमानी , ज्योति मिश्रा एवं अंकिता तिवारी के निर्देशन में पिछड़ी बस्ती खाई पार के निवासियों को तिरंगे का ससम्मान वितरण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह रही। उपस्थित जनसमूह को तिरंगा प्रदान करने के साथ ही उन्हें तिरंगे को सही ढंग से फहराने के बारे में भी बताया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं कोमल प्रजापति ,सीता, स्वाति, अंशिका ने बस्ती के लोगों को झंडे की महत्ता बताते हुए जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग को शासन द्वारा 30,000 झंडों का लक्ष्य दिया गया था जिसे न सिर्फ पूरा कर लिया गया है बल्कि निर्धारित संख्या से अधिक झंडो का निर्माण महाविद्यालय द्वारा हुआ है। राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी ने बस्ती के लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में झंडा गीत का सस्वर गायन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डा. जय कुमार चौरसिया, डा. जय प्रकाश सिंह, डा. मो. अफ़ज़ल, कालीचरण एवं छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जैन समाज के लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बांदा। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बांदा में जैन समाज के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को देशभक्ति के प्रति जागरूक किया बता दें कि आज बांदा जनपद में जैन समाज के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकालने के पहले मंदिर में पूजा अर्चना की और लोगों ने संकल्प लिया कि हम भारत के वासी है और हम जिस देश में रहते हैं उस देश के प्रति हमारी निष्ठा देशभक्ति और संविधान के प्रति हम निष्ठा वान रहेंगे क्योंकि इस देश को आजादी दिलाने में हमारे पूर्वजों ने और हमारे देशवासियों ने जो कुर्बानी दी है उससे हम भूल नहीं सकते, बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष और नव युवक शामिल रहे, देश भक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाए तिरंगा यात्रा में तारण तरण स्कूल के बच्चों ने भी रैली निकाल कर अपना योगदान दिया । तिरंगा मैं जैन संत आचार्य समता सागर महाराज प्रकाश जैन मुकेश जैन राकेश जैन राहुल जैन योगेश जैन विनोद जैन संदीप जैन दिलीप जैन विपिन जैन रितेश जैन मिश्री लाल जैन नवयुवक मंडल आदि शामिल रहे।
कांग्रेस की यात्रा का हुआ समापन
बाँदा। कांग्रेस पार्टी की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जनपद मे चल रही गौरव यात्रा बबेरु मे संपन्न हुयी। जिला कांग्रेस कमेटी बाँदा के अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एड सुन्दर कुआँ स्थित गांधी प्रतिमा मे माल्यार्पण कर यात्रा प्रारंभ किया। यह यात्रा औगसी रोड से बाजार होते हुये तिन्दवारी रोड गयी यात्रा मे शामिल लोगो तथा जन मानस को पूर्व प्रत्याशी गजेन्द्र पटेल , आदित्य स्वरूप पाण्डे , शिव चरण दृवेदी, शिवा कान्त, बद्री प्रसाद, शैलेन्द्र सिह, आदि ने सम्बोधन किया। अमर शहीदो का यह बलिदान ।याद रखेगा का हिन्दुस्तान।। का नारा पूरी यात्रा मे गूजँता रहा यात्रा का स्वागत भरत सविता के मकान मे किया गया। वी लाल, धीरेंद्र सिंह, भईया लाल पटेल अविरल पाण्डे युवक कांग्रेस, सीता राम कोटार्य सोने मिश्रा ,पंकज शिवकर, राजन साहिल, बनवारी लाल शामिल रहे।
प्रधान डाकघर में मनाया गया विभान विभीषिका स्मृति दिवस
- डाकघर कर्मचारियों ने निकाली बाईक रैली
बांदा। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर बुधवार को यहां बंगालीपुरा स्थित प्रधान डाकघर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया उद्घाटन की रस्म पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार राज ने फीता काटकर की। विभाजन से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी में आज से 75 वर्ष पूर्व विभाजन के समय के विभाजन को पोस्टरों के माध्यम से दिखाया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 10 अगस्त से 14 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस मौके पर अधीक्षक डाकघर बांदा रमेश कुमार व सहायक डाक अधीक्षक श्रवण कुमार, (ओ एस) महेंद्र कुमार, पोस्ट मास्टर नरेंद्र नाथ पांडे, पूर्व डाकपाल राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, रामअवतार वर्मा इत्यादि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे मौजूद रहे।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को डाक अधीक्षक बांदा के नेतृत्व में प्रधान डाकघर से बाइकों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई रोडवेज, अशोक लाट, राणा प्रताप चौक, डीएम कॉलोनी, होते हुए बाइक रैली का डाकघर मैं ही समापन हुआ। उधर बृहस्पतिवार को है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा विभाजन प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता दद्दू ,राम प्रसाद सोनी, बृजेश सिंह, धीरेंद्र सोनी ,हरिशंकर राजपूत, दीपक चंदेल, मनीष साहू, संजीव प्रजापति, विकास, यशवंत सिंह खंगार इत्यादि लोग मौजूद रहे।
आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम का इंजीनियरिंग कालेज में हुआ शुभारंभ
अतर्रा/बांदा। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज बांदा के परिसर में राष्ट्र के आजादी के 75वी वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त के मध्य आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम इस अवसर पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के मुख्य भवन पर ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में कॉलेज के शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ सुरेंद्र कुमार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा को बताने हेतु संकाय सदस्य और छात्रों के समकक्ष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने होने वालों तमाम गतिविधियों का वर्णन किया।जिसके तत्पश्चात कॉलेज के अधिष्ठाता छात्र कल्याण आशीष त्रिपाठी के द्वारा झंडा गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा के इतिहास का वर्णन किया गया।
जिसमें उन्होंने बताया की हमारा झंडा गीत स्वर्गीय श्याम लाल गुप्त के द्वारा रचा गया जिसे 1938 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अध्यक्षता वाली कांग्रेस अधिवेशन में झंडा गीत के रूप में स्वीकृति दी गई।तदोपरांत प्रांगण में उपस्थित सभी लोगो के द्वारा झंडा गीत का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ विभाष यादव के द्वारा झंडा संहिता के अनुसार झंडे की मानक आकार झंडा फहराने के नियमों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया जिसमें उन्होंने बताया की हमारे झंडे की लंबाई चौड़ाई की अनुपात 3रू2 होती है एवम उड़ान विमानों पर झंडे का मानक आकार 450’300 मिलीमीटर होता है और गत में हुए झंडा संहिता संशोधन 20/07/2022 के बारे में भी अवगत कराया तथा झंडा खरीदने एवम उसे अपने घरों पर लगाने हेतु उन्हें जागरूक एवम प्रोत्साहित किया।
संस्थान के निदेशक प्रो शिव प्रसाद शुक्ला ने आजादी के अमृत महोत्सव के उद्देश से अवगत कराया । उन्होंने बताया की हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियो ने किस तरह देश की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया। इसके उपरांत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के कुलसचिव डा आशुतोष तिवारी ने सब का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया। जिसके बाद में सभा में उपस्थित सभी जनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात कॉलेज के प्रभारी सिविल अनुरक्षण दीप सिंह ठाकुर के निर्देशन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें भवनों की छतों व छज्जों पर उगे हुए पेड़ पौधों, घास की सफाई की गई जिसमे संस्थान के समस्त सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित की गई ।कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के सहायक कुलसचिव डॉ मनोज सिंह के संरक्षण में संस्थान परिसर में श्रमदान किया गया। इस प्रकार ष्हर घर तिरंगाष् उत्सव के पहले दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।










0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.