नगरा नगर पंचायत में वार्डों के हिसाब से 14 बुथ ही बनाया जाये - योगेन्द्र यादव

जयराम अनुरागी

बलिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगरा नगर पंचायत के चेयरमैन पद के सशक्त दावेदार योगेन्द्र यादव ने जिलाधिकारी को पत्र देकर नवसृजित नगरा नगर पंचायत मे बुथ संबोधित किये जाने की मांग की है। यादव ने अपने भेजे पत्र में  कहा है कि नगरा नगर पंचायत में कुल 14 वार्ड बनाये गये है। वार्ड के हिसाब से 14 बुथ ही बनाया जाना न्यायोचित होगा, जबकि शासन द्वारा 17 बुथ बना दिया गया है , जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। वार्डों के हिसाब से 14 बुथ ही बनाया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ