नव दुर्गा युवा कल्याण समिति के द्वारा रात्रि जागरण कार्यक्रम हुआ संपन्न, भक्ति में झूमे भक्त

बाराबंकी जिले में नव दुर्गा युवा कल्याण समिति पूरे दुनिया सिंह के द्वारा चतुर्थ दुर्गा जागरण महोत्सव पूरे दुनिया सिंह में बृजेश प्रताप सिंह निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी बाराबंकी के द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जो सकुशल संपन्न हुआ।

जागरण कार्यक्रम बाल म्यूजिकल ग्रुप सिद्धौर के कलाकारों में ऋषि मिश्रा, संगम लता, कुमार सावन, संग्राम सिंह लहरी, मोनिका, राहुल विश्वकर्मा, देवा पंडित आदि कलाकारों द्वारा माँ के जगराता में सुंदर सुंदर मनमोहक धार्मिक झांकिया और भजनों के साथ पूरी रात माँ की भक्ति मे दर्शको को सरोबोर रक्खा। पूरे दुनिया सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव में बिरहा, भजन, ग्राम की महिलाओ द्वारा जागरण, छोटे-छोटे बच्चो के धार्मिक जैसे विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए। 

कार्यक्रम में मनमोहक झांकियों के साथ पूरा पंडाल जय माता दी के जय घोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर खंड कार्यवाह आर एस एस शिवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनय सिंह राजपूत, विहिप जिला मंत्री मनोज तिवारी, अमरेंद्र सिंह अमित सिंह, राजू सिंह, आकाश सिंह, सूरज सिंह प्रधान, नागेंद्र सिंह, पुनीत सिंह, आशीष यादव समेत आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ