आन ड्यूटी मृत सैनिक बदन यादव को शहीद का दर्जा दिया जाये - जयराम अनुरागी

बलिया। नेशनल प्राईम अवार्ड 2019 से सम्मानित जनपद के सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता जयराम अनुरागी  ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में कलेक्टृेट के प्रशासनिक अधिकारी  श्री अश्विनी कुमार तिवारी को पत्रक देकर आन ड्यूटी मृत सैनिक बदन यादव को शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग की है। अनुरागी ने जिलाधिकारी  के माध्यम से रक्षा मंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को भेजे गये अपने मांग - पत्र में कहा है कि मृत सैनिक बदन यादव अपने परिवार  के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। इनके निधन से इनका पूरा परिवार  एक तरह से अनाथ हो गया है। इनके पीछे चार पुत्रियां  एवं एक पुत्र है, जिनका अब कोई सहारा नहीं रह गया है। ऐसी स्थिति  में भारत सरकार एंव राज्य सरकार को इस परिवार के ऊपर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

अनुरागी  ने अपने पत्रक में जिन मांगों को शामिल किया है, उसमें आन ड्यूटी मृत सैनिक बदन यादव को शहीद का दर्जा दिये जाने , उनकी पुत्रियों  की शिक्षा एवं शादी का सम्पूर्ण  खर्च भारत सरकार था राज्य सरकार द्वारा उठाने , उनके एकमात्र  पुत्र को पूरी शिक्षा दिलाने एवं नौकरी योग्य होने पर उन्हें सरकारी नौकरी देने तथा उनकी विधवा को भरण - पोषण हेत्तु  प्रर्याप्त पेंशन दिये जाने की मांगे प्रमुख है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ