महराजगंज में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत

महराजगंज ब्यूरो। बलिदानों की धरती और प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की कर्मभूमि महराजगंज में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार  सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष सुखेंद्र सिंह का मंडल इकाई गोरखपुर और महराजगंज जिला इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव तबारक अली, मंडल अध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी,क्षेत्रीय समन्यवक मृत्युंजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष महराजगंज जहरुद्दीन सिद्दीकी और जिला उपाध्यक्ष अश्वनी ओझा के नेतृत्व में महराजगंज के जनपद में प्रथम आगमन पर भव्य और जोरदार स्वागत शिकारपुर चौराहे पर किया गया। इसके पश्चात शिकारपुर से गाड़ियों की रैली महराजगंज शहर होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची, जहां पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज की मूर्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारियों ने फूल माला अर्पित करने के बाद वापस शहर से होते हुए नारायण वाटिका में समाप्त हुई।

जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन, नीति आयोग, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त एक गैर सरकारी सहायता प्राप्त अग्रणी सामाजिक संगठन है, जिसका मुख्य कार्य समाज में व्याप्त कुरीतियों, भ्रष्टाचार,रिश्वतखोरी, गरीब उत्पीड़न को मिटाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष महराजगंज जहरुद्दीन सिद्दीकी ने संगठन के विचारों पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए किया। संचालन में राष्ट्रीय बिरहा कलाकारों द्वारा राष्ट्रीय कलाकार राजाराम भारती के निर्देशन में स्वागत गीत के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि अगर समाज में कहीं भी किसी का उत्पीड़न हो रहा है और किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का प्रत्येक सदस्य उस अन्याय के खिलाफ लड़ेगा, इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच के माध्यम से सरकार से गुजारिश कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में स्थानीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा संगठन के बैनर तले एक इंटरमीडिएट कालेज खोला जाएगा जिसमें गरीब विद्यार्थियों को पूरी तरह से नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष सुखेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मानव अधिकारों के हनन को रोकना है, संगठन का प्रत्येक सदस्य समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़े और सर्वप्रथम अपने कर्तव्यों को पहचाने उसके बाद आप अपने अधिकारियों के लिए लड़ें।

इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष महराजगंज अश्वनी ओझा, प्रदेश सचिव तबारक अली, मंडल अध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी ने अपने-अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सुखेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक सागर,पंकज मणि त्रिपाठी, साबिर अली, मृत्युंजय मिश्रा, जहरुद्दीन सिद्दीकी, प्रज्ञा मिश्रा, अश्वनी ओझा,सुदेश मणि त्रिपाठी, विजय कसौधन, मुकेश यादव, लाल बहादुर, दिनेश यादव, मुन्ना गिरी, संतोष यादव, दिग्विजय गौतम, अमर सिंह तथा भारी संख्या में मानवाधिकार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ