अगर लोग शाकाहारी नशामुक्त नहीं बने या आप अपना गुरु भक्ति पूरा नहीं कर पाओगे तो लोगों को कर्मानुसार सजा मिलने लगेगी
डिंडीगल (तमिलनाडु)। हम सभी इंसानों का भगवान द्वारा बनाया गया यह शरीर बड़े भाग्य से मिला है। जीते जी प्रभु को जान चुका हो, पा चुका हो और जिसको उसका हुक्म हो गया हो कि लोगों को बताओ, समझाओ और बुराइयों को छुड़ाकर मनुष्य शरीर में देवी-देवताओं का दर्शन, अनहद वेद वाणी सुनने का उपाय बताओ, ऐसे समरथ गुरु के पास जाने से ही लोक और परलोक बन सकता है। इस समय पर घर-घर में बीमारी, लड़ाई-झगड़ा, अशांति है। कमाई में बरकत न मिलने के कारण लोग बहुत दुःखी हैं। ऐसी स्थिति में डिंडीगल के लोगों का भाग्य जगाने का अवसर मिलने जा रहा है। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के अध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकान्त जी महाराज अपने आश्रम उज्जैन, म.प्र. से सतसंग व नामदान देने के लिए पधार रहें हैं।
पूज्य बाबा उमाकान्त जी महाराज का नाम दान व सतसंग कार्यक्रम 3,4 व 5 फ़रवरी 2023 को नित्य सायं 5 बजे से श्री लक्ष्मी नारायण सनातन समाज ट्रस्ट, 171/1, पलनी रोड, डिंडीगल बायपास, डिंडीगल, तमिलनाडु में समय परिस्तिथि अनुकूल होने पर होगा।
विदित हो कि यह वही बाबा उमाकान्त जी महाराज हैं जिनके दर्शन करने व उनके बताये हुऐ रास्ते पर चलने से दुःख तकलीफों में आराम तथा बरकत व शांति मिलने लगती है। अतः आप सभी जाति, मजहब के मानने वालों से गुजारिश है कि अपने परिवार, ईष्ट मित्र, व रिश्तेदार सहित समय से पहुंचकर भगवान की प्राप्ति का रास्ता ले लीजिए। यदि प्रभु मिल गया तो स्वर्ग बैकुंठ व दुनिया की सारी चीजें क्या निजधाम पहुंचना भी आसान हो जायेगा। समय से फायदा उठा लीजिए, भविष्य में अवसर मिले न मिले क्योंकि कब किसका स्वांस पूरा होजाए और शरीर छूट जाये।
भोजन प्रसाद एवं यथा सम्भव अन्य आवश्यक सुविधा निःशुल्क है। सभी जाति, धर्म के लोग आ सकते हैं, सबका स्वागत सम्मान रहेगा। यकीन करो | जयगुरुदेव नाम प्रभु का ही है। रोज सुबह-शाम एक घंटा जयगुरुदेव नाम की ध्वनि बोलने से फायदा दिखाई पड़ने लगेगा। ऐसे बोलना रहेगा :- जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।
आंधी, तूफान, भूकंप ओले पत्थर गिरना आदि के रूप में मनुष्य को कर्मानुसार सजा मिलेगी
बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 27 जनवरी 2023 को बेलगावी (कर्नाटक) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित सतसंग में बताया कि कर्मों की सजा से आज तक न कोई बचा है, न बच पाएगा। कर्मों की सजा जब मिलने लगेगी, आंधी, तूफान, जमीन का हिलना, ओले पत्थर का गिरना आदि बड़ी तेजी से बढ़ेगा। अभी तो थोड़ा सा समय दिए हुए हैं कि इनको समझा बता लेने दो। मान जायेंगे तो बच जायेंगे। इनको सजा नहीं मिलेगी।
अगर लोग शाकाहारी नशामुक्त हो जाएंगे तो कुदरती कहर से बच जाएंगे
लोग अगर नहीं मानेंगे या आप अपना गुरु भक्ति पूरा नहीं कर पाओगे तो लोगों को सजा मिलने लगेगी। गुरु के आदेश के पालन को गुरु भक्ति कहते हैं। आज तक जिसने भी पाया भक्ति करके ही पाया। दुनिया की चीजें मिली, काम उनका हुआ, नाम उन्हीं का हुआ, पूजा उन्हीं की हुई ।
कलयुग के जाने और सतयुग के आने का समय हो रहा है
गुरु महाराज जी के शिष्य जो बैठे हुए हो, आप लोग, लोगों की जान बचाओ। कलयुग में कलयुग जाने वाला है और कुछ समय के लिए कलयुग में सतयुग के आने का समय हो रहा है। जब-जब युग बदला, बहुत लोग मरे, बहुत नुकसान हुआ है। त्रेता गया, बहुत मरे, द्वापर गया, बहुत मरे, कलयुग जाएगा तो क्या छोड़ेगा कलयुगी लोगों को? किसी की जान बचाना बहुत बड़ा पुण्य का काम होता है। जान अनजान में जो गलती करते हैं उनको समझाना बताना प्रेमियों बहुत जरूरी है।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.