भाजपा ने महिलाओं को राष्ट्र प्रतिनिधित्व का सुनहरा अवसर दिया : सुलक्षणा सांवत

पणजी। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर दिया है। मोदी जी के इस क्रांतिकारक निर्णय का गोवा की महिलाओं की ओर से हम नमन करते हुए मोदी जी का आभार व्यक्त करती हूं, ऐसा गोवा भाजपा महिला मोर्चा की राज्य प्रभारी सुलक्षणा सांवत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा। इस अवसर पर सुलक्षणा सांवत के साथ भाजपा विधायिका दिलायल लोबो, दक्षिण गोवा जिल्हा परिषद अध्यक्षा सुवर्णा तेंडुलकर, राज्य सचिव अनीता कवळेकर तथा अधिवक्ता सुलेखा शेट्ये उपस्थित थे। उत्त्तर गोवा की शिवोली से विधायक दिलायल लोबो ने कहा कि, गणेश चतुर्थी के पहले दिन भाजपा ने भारत की महिलाओं यह बड़ा गिफ्ट दिया है। काफी लंबे समय से यह पेंडिंग पड़ा हुआ यह बिल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद ने बहुमत से पारित होने पर देश कि महिलाओं में खुशीयों की लहर दौड़ पड़ी है।यह भाजपा का देश की नारी शक्ति को वंदन है। भाजपा पार्टी हमेशा से अच्छा काम करनेवाले कार्यकर्ताओं को समाज में प्रतिनिधित्व करने का अवसर देता है। और मैं इसका उदाहरण हूं।

दक्षिण गोवा जिल्हा परिषद अध्यक्षा सुवर्णा तेंडुलकर ने कहा कि, भाजपा के महिलाओं को सम्मान देने वाली नीतियों के कारण ही मै एक सर्वसाधारण कार्यकर्ता से जिला परिषद की अध्यक्ष बनी हूं। हमारे देश में राजनीतिक पटल पर केवल भाजपा ने महिलाओं को आदर, न्याय और प्रतिनिधित्व दिया है। मुझे इसका आनंद है कि, मेरा भाजपा हमेशा देश की जनता को सुविधाजनक जीवन देने के लिए प्रयास कर रहा है।गोवा राज्य भाजपा सचिव अनीता कवळेकर ने कहा कि, भाजपा की सामाजिक नीतियों तथा प्रयासों के कारण वर्तमान में हम अमृतकाल में प्रवेश कर चुके हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के प्रयासों से वर्तमान से लेकर नजदीक भविष्य में हम और अधिक अच्छे दिनों को अनुभव करेंगे, ऐंसा हमें विश्वास है।

गोवा भाजपा अधिवक्ता प्रमुख सुलेखा शेट्ये ने कहां, विश्व के कई देशों में महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व करने के लिए पहले से आरक्षण दिया है। लेकिन दुर्भाग्यवश वर्तमान के विपक्षी दलों के कारण विश्व की सबसे बड़ी प्रजातंत्र भारत में हम अभी तक इस अधिकार से वंचित रहे हैं। यह तो मोदी जी की दूरदृष्टी नीतियों के चलते लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा अपने पक्ष की महिलाओं राजनीति में कार्य करने का सही मौका देता है। देश की लोकसभा और विधानसभाओं में हम महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित होंगी यह बहुत ही बड़ी बात है। सुलक्षणा सांवत ने कहा कि मोदी जी ने इस क्रांतिकारी महिला आरक्षण विधेयक को नारी शक्ति वंदन विधेयक नाम देकर देश की तमाम महिलाओं को सम्मान दिया है।‌‌ इससे महिलाओं के लिए सुरक्षा-सम्मान और सहभागिता सुनिश्चित हुई है। महिला आरक्षण विधेयक से  राजनीती में महिलाओं को 33% हिस्सा देने के कारण अधिक महिलाएं सकारात्मक बदलाव लाने में सहभागी होंगी। अब महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। 

 (करण समर्थ : आयएनएन भारत मुंबई)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ