हिंदू जन चेतना रैली आयोजित

बाराबंकी। करणी सेना भारत के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को हिंदू जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। असंद्रा थाना क्षेत्र के पटखन पुरवा स्थित रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली में बोलते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने राष्ट्रवाद और हिंदू सनातन पर विस्तृत प्रकाश डाला। 

जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह के संयोजन में आयोजित इस जन चेतना रैली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष शनि सिंह विनय सिंह राजपूत, सोनू सिंह आदि ने संबोधित किया। पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी से डटा रहा। इस मौके पद कौशलेंद्र प्रताप सिंह ऊदल सिंह सिद्धार्थ सिंह एपी सिंह काका और रणधीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ