शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड में पार्षद शिवम् उपाध्याय द्वारा आयोजित किया गया ''नुक्कड़ सभा''

विशेष संवाददाता

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मण्डल द्वितीय के शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड में पार्षद शिवम् उपाध्याय द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा से प्रधानमंत्री मोदी, योगी आदित्य नाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा कराये गए लोक कल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओ के बारे में वहां उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया गया। 


इसके अलावा यह भी कहा गया कि लखनऊ की तरक्की-खुशहाली एवं विकास हेतु लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से ओपी श्रीवास्तव को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।


इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद, मंडल प्रवासी अरविंद शुक्ला, पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, मंडल संयोजक नुक्कड़ सभा विष्णु वर्मा, वार्ड अध्यक्ष अनिल मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक गिरिजेश अवस्थी, प्रदेश संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल राजीव रावत, मंडल संयोजक आईटी रमाकांत शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा परमेश गुप्ता, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा नमन शुक्ला सहित सम्मानित क्षेत्रवासी एवं मातृशक्ति माताएं-बहनें उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ