विशेष संवाददाता
वाराणसी/ लखनऊ/ नई दिल्ली। वाराणसी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और स्वास्थ्य लेखक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव,भारतीय कुश्ती संघ की तरफ़ से जापान में प्रस्तावित एशियन गेम्स मे आफिसियल चिकित्सक के रूप में जापान जा रहे हैं। जापान में 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स चलेगा । 4 अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित होगा।विदित है कि डॉ मनोज 2024 में पेरिस ओलंपिक में भी आफिसियल के तौर पर शिरकत किये थे और कुश्ती में अमन ने कांस्य पदक जीता तथा देश का नाम रौशन किया था।
डॉ मनोज उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फ़ार फीजिकली चैलेंज्ड ,आल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फ़ार फीजिकली चैलेन्जड एंड डिसेबल क्रिकेट के तथा उत्तर प्रदेश टैलेन्ट सर्च के अध्यक्ष के रूप ने अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। डॉ मनोज के साथ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू भी जापान जा रहे हैं । उनके साथ सात सदस्यीय आफिसियल टीम भी हिस्सा लेंगी।डॉ मनोज की इस विशेष उपलब्धि पर कुश्ती संघ तथा दिबांग क्रिकेट के खिलाड़ियों ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की,तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन ,सचिव डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी,वित्त सचिव डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह के अलावा डॉ मनोज के गुरु प्रोफेसर वी पी सिंह ,काशी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष पंकज सिंह ,विवेक सूद ,प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार सिंह,राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ शिप्रा धर ने अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.