वाह! निकोलस, दिखा दिया कमाल, 45 गेंद में शतक



कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रिओट्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मुकाबला हुआ, जिसको गयाना ने आसानी से जीत लिया। मैच के हीरो निकोलस पूरन रहे। उन्होंने शानदार शतक जड़ टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 45 गेंद पर शतक ठोका, जिसमें उन्होंने 10 छक्के जड़े। इसके लिए निकोलस पूरन को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। सोशल मीडिया पर उनकी पारी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/CPL/status/1304125465293025280?s=20

सेंट किट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गयाना के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा। गयाना की शुरुआत ठीक नहीं रही। 25 रन पर ही वो अपने 3 विकेट खो चुका था। फिर निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने उतरे और तबड़तोड़ शॉट खेलना शुरू कर दिया। रॉस टेलर ने उनका साथ निभाया। पूरन एक तरफ बड़े शॉट खेल रहे थे तो वहीं रॉस टेलर उनको स्ट्राइक दे रहे थे। 10 छक्कों के अलावा पूरन ने 4 चौके भी जड़े। एक समय ऐसा था जहां, गयाना को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे और पूरन को शतक के लिए 6 बनाने थे। उन्होंने ईश सोढी की गेंद पर लेग पर जोरदार छक्का जड़ा। इसी के साथ गयाना को जीत मिली और उनका भी शतक पूरा हो गया।

https://twitter.com/CPL/status/1305149654900846597?s=20

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ