केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। संक्रमित होने की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम में अचानक उनका निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उन्होंने चार बार बेलगावी संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी अचानक निधन सियासी गलियारे शोक की लहर दौड़ गई है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1308796654364037120?s=20
इस खबर की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ओम शांति।
https://twitter.com/JPNadda/status/1308799710535102464?s=20
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि केन्द्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वह ऐसे नेता थे जिन्होंने अपना सारा जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया और अत्यंत परिश्रम और करुणा के साथ समाज की सेवा की। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और करीबियों के साथ हूं।
https://twitter.com/H_D_Devegowda/status/1308795281035595776?s=20
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और बेलगावी सीट से चार बार सांसद रहे सुरेश अंगड़ी के निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। वह मेरे लिए एक छोटे भाई की तरह थे। उन्हें खोकर गहरा आघात लगा है। ये राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.