हाथरस में गैंगरेप और हमले की शिकार हुई लड़की के परिवार से शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद जहां राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी ताकत हमें चुप नहीं करा सकती, वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके पीड़ित परिवार के प्रश्न यूपी सरकार के सामने रखे। उन्होंने पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट के जरिए जांच कराने और हाथरस के डीएम को सस्पेंड करने की मांग की।
हाथरस के पीड़ित परिवार के दो मांगें, तीन सवाल:
- सुप्रीम कोर्ट के जरिए पूरे मामले की न्यायिक जाँच हो
- हाथरस DM को सस्पेंड किया जाए और किसी बड़े पद पर नहीं लगाया जाए
- हमारी बेटी के शव को बगैर हमसे पूछे पेट्रोल से क्यों जलाया गया?
- हमें बार-बार गुमराह किया, धमकाया क्यों जा रहा है?
- हम इंसानियत के नाते चिता से फूल चुनकर लाए मगर हम कैसे मानें कि यह शव हमारी बेटी का ही था या नहीं?
प्रियंका ने कहा है कि इन प्रश्नों के उत्तर पाना इस परिवार का हक है और उत्तर प्रदेश सरकार को ये जवाब देना पड़ेगा। आपको बता दें कि शनिवार को दोपहर में जैसे ही राहुल और प्रियंका के हाथरस जाने की खबर मिली वैसे ही यूपी प्रशासन ने डीएनडी टोल नाके को बंद कर दिया। जब राहुल वहां पहुंचे तो उन्हें रास्ता दे दिया गया लेकिन उससे पहले वहीं मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।
राहुल और प्रियंका को इस शर्त के साथ जाने की अनुमति दी गई कि अधिकतम पांच लोग जा सकते हैं। एडीजी लव कुमार ने कहा कि हमने राहुल और प्रियंका गांधी सहित सिर्फ़ पांच लोगों को इजाज़त दी है। राहुल गांधी के साथ कुछ कार्यकर्ता आगे जाने के लिए अड़े हुए थे। हल्का सा बल प्रयोग किया गया है। राहुल गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाएगा। यूपी पुलिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पीड़ित परिवार से मिलने से नहीं रोकेगी। क़ानून व्यवस्था के लिए ट्रैफ़िक रोका गया है। थोड़ी देर में सब बैरियर खोल दिए जाएंगे।
पढ़े खास खबरें-
- आखिर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के पैर क्यों फूलता है, आइए जाने
- हाथरस कांड : आंखों देखा हाल अरुण सिंह की ग्राउंड रिपोर्टिंग से, आखिर उस रात क्या-क्या किया पुलिसवालों ने


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.