समाज सेवा ही सच्ची सेवा : जनक सिंह

झांसी। जन सूचना अधिकार मंच द्वारा वार्ड नम्बर 35 में कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज सेवा ही सच्ची सेवा है। जिसे संस्था मूर्त रूप दे रही है। भारतीय मानवाधिकार समिति व जन सूचना अधिकार मंच द्वारा आम जन मानस को राह दिखाने व संस्था की उन तक पहुंच बनाने के लिए महानगर के प्रत्येक वार्ड में वार्ड कार्यालय खोले जा रहे है। इसी के तहत वार्ड नम्बर 35 दीनदयाल नगर में संस्था के वार्ड कार्यालय का शुभारम्भ समाज सेवी जनक सिंह ने फीता काटकर किया। 

उन्होंने संस्था के कार्यों व उनकी टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया, मुन्ना लाल मिश्रा, राजेश तिवारी, अनिल वख्शी, मंशाराम वर्मा, गिरीश कुमार मिश्रा, उमेश चन्द्र पाण्डेय, दीपक, पूजा, गनेशी लाल गुप्ता, ओम प्रकाश कुशवाहा, चन्द्रशेखर पटैरिया, नंद किशोर, प्रदीप भदौरिया, नीलम शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। 

   वहीं संस्था के प्रधान कार्यालय पर महर्षि बाल्मीकी एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी। कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी ने महर्षि बाल्मीकी के जीवन पर व मंशाराम ने सरदार बल्लभ भाई पटैल के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन किशन लाल प्रजापति व आभार शैलेन्द्र शर्मा ने व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ