प्रदेश की खास खबरें मात्र 10 मिनट में

 BJP ने दिया था पार्टी में शामिल होने का ऑफर : शिवपाल


शिवपाल यादव ने कहा कि उन्होंने बहुत सोच समझ कर अलग पार्टी बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने ने कहा कि बहुत सोच समझ कर अलग पार्टी बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बेसक उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी का गठन कर लिया हो, लेकिन आज भी उनके अपने ही लोग उनकी पार्टी को बीजेपी की बी टीम बता कर तरह-तरह की चर्चाएं करते हैं।

बाहुबली धनंजय सिंह पर एक और FIR

जौनपुर के मल्हनी के बाहुबली उम्मीदवार धनंजय सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। नौपेड़वा में बक्शा पुलिस ने शनिवार की रात बिना अनुमति के प्रचार कर रहे धनंजय सिंह के प्रचार वाहन (यूपी 65 सीडब्लू 6006) को सीज कर दिया। पुलिस ने धनंजय सहित कुल तीन लोगों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि मल्हनी के निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह के ऊपर सबसे ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने प्रत्याशी धनंजय सिंह, रोहित और पंकज के खिलाफ धारा 171 एफ 188 आईपीसी व 133 लोकप्रतिनिधि अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। असली परिणाम आगामी 10 नवम्बर को चुनाव रिजल्ट आने के बाद ही तय होगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को लड़कियों ने बीच सड़क पर जूतों से पीटा


यूपी के जालौन जिले के उरई में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की दो लड़कियों ने स्टेशन रोड पर पिटाई कर दी। आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। लड़कियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज पर, फोन पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। वहीं जिलाध्यक्ष का कहना है कि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान भी है। लड़कियों के घर पर उनकी दुकान से करीब डेढ़-दो लाख का सामान गया था। जिसका तगादा करने पर ही लड़कियों ने उनके साथ मारपीट की है। 

जिलाध्यक्ष ने थाने में लड़कियों के खिलाफ तहरीर भी दी। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और जो वीडियो वायरल हो रहा है वो कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

विकास दुबे के सहयोगी की पत्नी की तबीयत बिगड़ी, मुंह से निकला खून

बिकरू कांड के अहम किरदार रहे विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे की नाबालिग पत्नी को बीमार होने पर बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले महीने कोर्ट के आदेश पर अमर दुबे की पत्नी किशोरी संवासिनी केन्द्र बाराबंकी भेजी गई थी। रविवार की सुबह मुंह से खून आने पर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उसे संवासिनी केन्द्र से लाकर जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया गया। डाक्टरों ने बताया मौसम में बदलाव के कारण गले में इंफेक्शन के कारण खांसी के साथ गले से एक बार खून आ गया है। डाक्टरों ने कहा कि खतरे की कोई बात नहीं है।

जेल में बंद सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी हिस्ट्रीशीटर घोषित


उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। आपको बता दें कि पूर्व विधायक अब हिस्ट्रीशीटर भी घोषित कर दिए गए हैं। सादुल्लाह नगर थाने की पुलिस ने पूर्व विधायक और इनके चार भाइयों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। सपा के पूर्व विधायक और इनके भाइयों को अब लगातार पुलिस की निगरानी में रहना पड़ेगा। जिन लोगों की हिस्ट्रीशीट सादुल्लाह नगर थाने में खोली गई है उनमें पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के अलावा इनके चार भाई मारूफ अनवर हाशमी, आबिद अनवर हाशमी, फरीद अनवर हाशमी और निजामुद्दीन शामिल है।

यूपी की तर्ज पर हरियाणा भी लव जिहाद के खिलाफ बना सकता है कानून


उत्तर प्रदेश की तरह हरियाणा में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने सीधे शब्दों में इस बात की ओर इशारा कर दिया कि हरियाणा भी लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रहा है. जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है। 

यूपी सीएम आज बिहार में करेंगे लगातार कई रैलियां

बिहार विधानसभा चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 2 नवंबर को ताबड़तोड़ छह रैलियां करेंगे। इसकी शुरूआत पटना से होगी। सीएम योगी की पहली जनसभा पटना व पश्चिम चंपारण, इसके बाद रक्सौल, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी विधानसभा में होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ