Science news : Now human flesh will be born at home(अब घर में पैदा होगा इंसान का मांस)

 


वॉशिंगटन। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने खाने के एक किट बनाया है। इस किट को ओरोबोरोस नाम दिया गया है। इस किट की मदद से उपभोक्ताा इंसान की कोशिकाओं की मदद से खाने योग्या मांस पैदा कर सकेंगे। वैज्ञानिकों के द्वारा बनाए गए इस किट को इंसानी मांस करार दिया जा रहा है। इंसान को अपने घर में अपने मांस को पैदा करने की यह क्षमता नई तकनीक ने मुहैया कराई है। आपको बता दें कि ओरोबोरोस एक तरह का सांप होता था जो अपनी ही पूंछ खाता था।

स्पुो‍तनिक के मुताबिक इस तकनीक का ईजाद करने कंपनी ओरोशेफ इंक ने कहा है कि वह उपभोक्ताुओं को अपनी ही कोशिका से मांस पैदा करने की इस तकनीक से जुड़ी हर सुविधा मुहैया कराएगी। इसमें स्वंस्थक कोशिकाओं के निर्माण के लिए पोषक तत्वस, ढांचा और किचन के अंदर से खाने योग्य  बनाने के लिए हर जरूरी सामान मुहैया कराएगी। इसके अलावा टूल्सव और साजोसामान भी देगी।

इस पर इंडस्ट्रियल डिजाइनर और परियोजना के सहसंस्थारपक ग्रेस नाइट ने कहा कि ऐसा तकनीकी रूप में नहीं है। उन्होंनने कहा कि मेडिकल सिस्टहम में खराब हो चुका इंसानी खून एक कचड़ा है और यह काफी सस्तार है और आसानी से उपलब्ध है। हालांकि सांस्कृमतिक रूप से यह कम स्वी कार्य है। लोग समझते हैं कि खुद को खाना नरभक्षिता है जो तकनीकी रूप से यह नहीं है।

वहीं शोधकर्ता ओरकान तेल्हकन ने कहा कि हम खुद को खाने को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं, बल्कि इंसान की प्रोटीन की जरूरत का वास्तेविक हल मुहैया करा रहे हैं। हम एक सवाल करते हैं कि जिस तरह से हम मांस का इस्ते माल खाने के लिए कर रहे हैं, उसे हमें आगे भी जारी रखने के लिए भविष्यं में किस तरह का त्यासग करना होगा। भविष्य  में कौन पशुओं के मांस का पैसा दे पाएगा और उसके पास खुद से ही मांस पैदा करने के अलावा कोई और विकल्पे नहीं होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ