पुलिस चौकी बढंनी एवं ढेबरूवाथानें की संयुक्त पुलिस टीम ने एक नेपाली महिला को 3.5 kg चरस के साथ गिरफ्तार


राजेश शास्त्री, संवाददाता 

सिद्धार्थनगर। दिनांक 24 मार्च, 2021 दिन बुधवार के दिन पुलिस चौकी बढंनी एवं ढेबरूवाथानें की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक नेपाली महिला को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त हुई है। मिली सूचना के अनुसार,  24 मार्च को गठित संयुक्त पुलिस टीम नें साढ़े तीन किलो ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के उन्मूलन के संबंध में चलाए गए अभियान के तहत सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण, प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन में तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ सिद्धार्थनगर द्वारा आज प्रात: लगभग 06.35 वजे, उ0नि0विक्रम अजीत राय चौकी प्रभारी बढ़नी व हमराही पुलिस बल के साथ, SSB के निरीक्षक जगदीश प्रसाद व उनकी टीम के साथ सहयुक्त होकर मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्ता कल्याणी यादव पत्नी शेखर यादव निवासी नगर पालिका कृष्णानगर वार्ड नं03 थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र, को रेलवे लाइन के पास बहद ग्राम बगही से 3.5 kg चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। 

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मु.अप. संख्या: 53/2021 धारा: 8/20/23 NDPS ACT का पंजीकरण कर मामले में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता को रवाना किया गया।

इस घटना का पंजीकृत अभियोग

1.मु0अ0सं0053/2021 धारा 8/20/23 NDPS ACT थाना ढेबरूआ,जनपद सिद्धार्थनगर में दर्ज की गई ।

बरामदगी का विवरण निम्न है

3.5 kg चरस के साथ कल्याणी यादव पत्नी शेखर यादव निवासी नगर पालिका कृष्णानगर वार्ड नं03 थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु नेपाल राष्ट्र (उम्र करीब 40 वर्ष)

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाले पुलिस बल का विवरण

SHO तहसीलदार सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना ढेबरूआ, जनपद सिद्धार्थनगर, निरीक्षक जगदीश प्रसाद, 50 वी बटालियन एसएसबी बढ़नी, उ0नि0 विक्रम अजीत राय ( चौकी प्रभारी बढ़नी) थाना ढेबरूआ, हे0का0 विजय यादव थाना ढेबरूआ, कां0 विशाल राय थाना ढे़बरूवा, कां0 संदीप यादव थाना ढेबरूआ, कां0 विजय पासवान थाना ढेबरूआ, कां0 अजय कुमार यादव, 50 वी बटालियन एसएसबी बढ़नी, कां0 राधामणि दूबे, 50 वी बटालियन एसएसबी बढ़नी,कां0संजीव कुमार, 50 वी बटालियन एसएसबी बढ़नी,म0कां0कुमारी शिवांगी, 50 वी बटालियन एसएसबी बढ़नी, कां0 भिवेन्द्रा पटेल (डाग जी पी के साथ) 50 वी बटालियन एसएसबी बढ़नी थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ