At the time of corona : दुनिया में सबसे कम आयकर अपने देश में है : सुशील कुमार मोदी

 

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(BJP) के सुशील कुमार मोदी ने 24 मार्च, 2021 को राज्य सभा में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार की आय में कमी होने के बावजूद जनता पर करों का कोई बोझ नहीं डाला गया। उन्होंने वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार ने कोरोना संकट का बेहतरीन तरीके से मुकाबला किया है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में करों के संग्रह में 23 प्रतिशत की कमी आयी है। इसके अलावा 15 लाख 55 हजार करोड़ रुपये कर संग्रहण किया गया है। कार्पोरेट टैक्स में 34 प्रतिशत और आयकर में 28 प्रतिशत की कमी आयी है। इसके बावजूद कोई नया कर नहीं लगाया गया है।

सुशील कुमार ने कहा कि वर्ष 2019-20 में कार्पोरेट टैक्स में कमी की गयी थी और कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए इस बार कृषि उप कर लगाया है, जिससे 30 हजार करोड़ रुपये की राशि आयेगी। इसका उपयोग मंडी की आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लिए किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे कम आयकर अपने देश में है। यह कर अमेरिका में 40 प्रतिशत और भारत में 30 प्रतिशत है। दुनिया के कई देशों में यह कर 45 प्रतिशत तक है। उन्होंने कहा कि वेतन पाने वाले कर्मचारियों से 59 प्रतिशत आयकर आता है। जबकि 27 प्रतिशत व्यावसायिक माध्यमों से प्राप्त होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ