BARABANKI NEWS : पुलिस ने दो जुआरियों को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता, सूरज सिंह

बाराबंकी। असन्द्रा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए दो जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में थाना प्रभारी शिवाकान्त त्रिपाठी, उ0नि0 वेद प्रकाश यादव, हे0 का0 सुभाष यादव, का0 अनुज यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ खेल रहे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट पंकज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा शिवाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शनिवार को ग्राम ढेमा में हार जीत की बाजी लगाते समय दो अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के पत्ते व मालफड़ बरामद हुआ। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 87/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ