BARABANKI NEWS : अयोध्या धाम से पूज्य स्वामी श्री परमहंस दास जी महाराज का हुआ आगमन

विशेष संवाददाता, सूरज सिंह 

बाराबंकी। प्रदेश के बाराबंकी जनपद  अंतर्गत ग्राम हकामी में स्थित जितेंद्र सिंह अन्नू (प्रदेश अध्यक्ष) पुत्र  ओंकार नाथ सिंह के निज निवास पर बीती रात पधारे अयोध्या नगरी के आचार्य पीढ़ तपस्वी की छावनी में के पूज्य महन्थ जगत गुरु महन्थ परमहंस दास जी महाराज व शुनील शुक्ला जी ' राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महा संघ' जी का आगमन हुआ। 

आगमन के पश्चात सैकड़ों श्रद्धालुओं के द्वारा स्वामी जी का स्वागत हुआ एवं पांव पखार के  श्रद्धालुओं ने आशिर्वाद प्राप्त किया। हिन्दू राष्ट्र शक्ति की  राष्ट्रीय महा सचिव महिला प्रकोष्ठ कल्पना सिंह (भावी प्रधान पद प्रत्याशी) का कई दिनों से स्वस्थ खराब चल रहा था जिसकी सूचना पाते ही स्वामी जी निज निवास पहुँच कर कुसल छेम पूछा व जल्द स्वस्थ होने का आशिर्वाद दिया। हकामी आगमन के पश्चात उमड़ी जनसैलाब को स्वामी जी ने सांकेतिक शब्दों का प्रयोग करते हुए बताया कि " नसा नास का दूजा नाम, तन मन धन तीनो बेकाम " तकरीबन सैकडों लोगों को एकत्रित कर स्वामी परमहंस जी महाराज ने नसा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला जी ने बताया कि अब तक तकरीबन करोड़ों की तादात में लोगों को स्वामी जी ने नसा मुक्त कर दिया है, जो भी एक बार अपने मन मे बात को ठान ले उसकी लिए कुछ मुश्किल नही है। इस दौरान भोपाल से उपस्थित संजय धवले जी , दक्ष जी , व जगदीश पुर से उपस्थित अंजनी वीर प्रताप सिंह (इंजीनियर) व अमित सिंह (सचिव), उमाशंकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह (डायरेक्टर), व अन्य सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ