होली के रंग में सराबोर रहे फ्रांसीसी परिवार


जॉनसन यादव

महराजगंज। रंगोत्सव पर्व होली भारत का प्रमुख त्यौहार है। होली में लोग खुलकर एक दूसरे से गले मिलकर गिले शिकवें दूर कर अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देने व मुंह मिठा कराने की परम्परा आज भी कायम है। पिछले दो‌ वर्षो से देशाटन पर निकले फ्रांसीसी परिवार पिछले सप्ताह 21 मार्च को लक्ष्मीपुर क्षेत्र के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवां में आकर लोगों से मिलकर अपने सुखद पर्यटन यात्रा को साझा किया। 

इतना ही नहीं सोमवार को गांव के महिलाओं, बच्चों सहित  फ्रांसीसी परिवार की महिला मुखिया बैलेंचंड इपी पैलेरस वर्गनी कार, बेटी पैलेस ओफैले मार्गेट, पैलेस लोला जेनिफर व बेटा पैलेरस टाम मेटों के साथ भारतीय सखा संजय यादव व हरिकेश यादव के घर जाकर होली खेलते हुए खूब धमाल मचाये। भारतीय त्यौहार के रंग में सराबोर फ्रांसीसी परिवार ने लोगों को खूब अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

इतना ही नहीं भारतीय पकवान खासकर गुझिया को खाया और बताया स्वादिष्ट व्यंजन बताया। विदेशी परिवार के के साथ होली मनाकर गंवई महिलाओं में खास खुशी छायी रही। होली के रंग में रंगे फ्रांसीसी महिलाओं ने होली की पूर्व संध्या पर होलिकादहन का आराधना की। भारतीय सभ्यता, संस्कृति, परम्परा सहित भारतीय त्यौहार की मुरीद होकर लोगों में खुशियां बांटकर‌ एक दूसरे को बधाई ‌दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ