Siddharthnagar News : केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों के बारे में मोना पान्डेय ने क्या कहा, पढ़े इस खबर को


राजेश शास्त्री, ईस्ट न्यूज 

दिनांक 22 मार्च, 2021 को इटवा थाने पर मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान के विषय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के ज़िला महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुश्री मोना पान्डेय ने की। मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, स्वावलंबन, सम्मान पर जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं सुश्री मोनी पांडेय ने अपनें कोकिल कण्ठ से मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन तथा उनके सम्मान पर धारा प्रवाह सम्बोधन के ज़रिए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के लिए शिक्षा और रोजगार दोनों का होना परम आवश्यक है।

अपने ओज पूर्ण वाणी से उन्होंने आगे कहा कि मोदी और योगी राज में महिलाओं को काफ़ी सम्मान मिल रहा है। इस लिए विपक्ष के लोग अब कह भी रहे हैं कि मोदी एण्ड योगी इज द बेस्ट। मोनी पान्डेय ने आगे बताया कि आज योगी व मोदी सरकार ने महिलाओं को निशुल्क कोचिंग देने की व्यवस्था भी किया है। तथा उन्होंने कोरोना वायरस हेतु टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया है। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी  उपस्थित लोगों को बताया और कहा कि आप लोग जागरूक होकर योजनाओं का भर पूर लाभ उठाएं।



इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा अजय कुमार श्रीवास्तव नें अपनें उद्बोधन में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार का 180 दिन का प्रोजेक्ट है। मिशन शक्ति को तीन भागों में बांटा गया है। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन। इसके तहत महिलाओं को सशक्त और जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क खोला गया है। सभी जिलों में महिला पुलिस चौकी खोली गई है। डुमरियागंज में भी एक महिला पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। 



हर थाने में महिला सहायता समूह का गठन किया गया है। इस प्रकार हर गांव में महिला समूह बनाया गया है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा आदि के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। आप सभी लोग इन नंबरों को अपने पास रखें। यात्रा करते समय या रास्ते में कोई शरारती तत्व परेशान करता है, तो पुलिस को सूचना दें। इसके साथ उक्त समूह के नंबरों को सूचना दें।

अजय वास्तव ने आगे बताया कि सभी थानों पर फर्स्ट एड बॉक्स भी रखा गया है। जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक उपचार किया जा सके। आप लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी रखिए तथा जागरूक होकर स्वावलंबी बनें। सम्बोधन के इसी क्रम में छाया द्विवेदी, रिंकी यादव, सुषमा मिश्रा, बंदना मिश्रा आदि ने मिशन शक्ति पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

प्रभारी निरीक्षक इटवा वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प है। शरारती तत्वों के गतिविधियों की सूचना आप लोग निसंकोच थाने पर या सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बरों पर दें। आप की हर सम्भव सहायता की जाएगी। इसी प्रकार साइबर सुरक्षा और जागरूकता पर अंकुर यादव ने प्रकाश डालते हुए साइबर अपराध से बचने के लिए टिप्स दिया। कार्यक्रम का समापन खंड विकास अधिकारी इटवा सतीश कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बाल विकास अधिकारी परियोजना अधिकारी खुनियांव मो. अरशद ने किया।

मंच पर मौजूद अधिकारीगण में उप जिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी डॉक्टर बी. के. वैद्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी इटवा मंजू लता गौतम, खण्ड शिक्षा अधिकारी इटवा/खुनियांव गोपाल मिश्र सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, अध्यापिकाएं, महिला पुलिसकर्मी, विकास खण्ड के कर्मचारी व थाना के स्टाफ आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ