पैस किसे नहीं चाहिए बस लोगों के नजरों में दिखे। वैसे ही वहां से गायब कर देंगे। लेकिन अगर आप परिश्रम करने के बाद धन प्राप्त करने की सोचेंगे तभी धन प्राप्त होगा। आपको बता दें कि ज्ञान की देवी और धन की लक्ष्मी दोनों ही एक दूसरे के प्रतिकर्षण बल की तरह है। अगर आप अपार धन की प्राप्ति करना चाहते/चाहती है तो आपके पास धन चाहने की इच्छा भी अपार होना जरूरी है। सिर्फ चाहने से धन नहीं मिलता उसके लिए मन में तड़प होना भी जरूरी है।
अपार धन प्राप्ति के लिए शुद्ध आचरण और शुद्ध विचार का होना भी जरूरी है। दरिद्रता, गरीबी या कर्ज से छुटकारा पाकर धनवान बनने के लिए यहां प्रस्तुत हैं आजमाए हुए ऐसे 10 अचूक उपाय जिन्हें आजमाकर आप भी धनवान बन सकते हैं। आपको बता दें कि मां लक्ष्मी वहीं वास करती है जिनका आचरण और विचार दोंनों में शुद्धता होती है। धन पाने के लिए मेहनत करना अतिआवश्यक है। अगर मेहनत करने और तमाम प्रयास करने पर भी आपको धन की प्राप्ति नहीं हो रही है।
विष्णु-लक्ष्मी पूजा करने से
परमेश्वर के तीन रूपों में से एक भगवान विष्णु को पालनहार माना जाता है। विष्णु ने ब्रह्मा के पुत्र भृगु की पुत्री लक्ष्मी से विवाह किया था। शिव ने ब्रह्मा के पुत्र दक्ष की कन्या सती से विवाह किया था। विष्णु ही व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि देने वाले देव हैं। विष्णु की पूजा और प्रार्थना करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती है। लक्ष्मीजी के 18 पुत्रों की भी पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है।
- विष्णु-लक्ष्मी का बड़ा-सा चित्र घर में रहना चाहिए। शालिग्राम की नित्य पूजा पंचामृत के स्थान के साथ चंदन आदि लगाकर की जानी चाहिए।
- विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में प्रति शुक्रवार को लाल रंग के फूल अर्पित किए जाने चाहिए।
- मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योत प्रज्वलित करें। 11वें दिन 11 कन्या को भोजन कराकर एक सिक्का व मेहंदी दें।
- शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
बंद किस्मत ताला खोले कुछ इस तरह से
अगर अपने किस्मत का ताला खोलना चाहते है तो आजमाएं ये तरीका जिससे आपका और परिवार का खुल जाएगा किस्मत। आप सुनने के लिए तैयार हो जाए। सबसे पहले आप ताले की दुकान पर किसी भी शुक्रवार को जाएं और एक स्टील या लोहे का ताला खरीद लें। लेकिन ध्यान रखें ताला बंद होना चाहिए, खुला ताला नहीं। ताला खरीदते समय उसे न दुकानदार को खोलने दें और न आप खुद खोलें।
ताला सही है या नहीं, यह जांचने के लिए भी न खोलें। बस, बंद ताले को खरीदकर ले आएं। उस ताले को एक डिब्बे में रखें और शुक्रवार की रात को ही अपने सोने वाले कमरे में बिस्तर के पास रख लें। शनिवार सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ताले को बिना खोले किसी मंदिर या देवस्थान पर रख दें। ताले को रखकर बिना कुछ बोले, बिना पलटें वापस अपने घर आ जाएं। विश्वास और श्रद्धा रखें, जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा।
पीपल पर जल चढ़ाएं
आपको बता दें कि गुरुवार के दिन आप पीपल पर जल चढ़ाएं और माथे पर केसर का तिलक लगाएं। अवश्य ही आपको धन लाभ होगा। एक और तरीका है धन प्राप्ति का। आपको बता दें कि शुक्रवार को पीले कपड़े में 5 कौड़ी और थोड़ी-सी केसर, चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। उसके साथ थोड़ी हल्दी की गांठें भी रख दें। कुछ दिनों में ही इसका असर होने लगेगा। साथ ही साथ एक और तरीका बता दें कि अगर आप प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं और सुगंधित अगरबत्ती लगाएं। इससे भी धनलाभ होता है।
देहली पूजा करने से
प्रतिदिन सुबह उठकर विश्वासपूर्वक यह विचार करें कि लक्ष्मी आने वाली हैं। इसके लिए घर को साफ-सुथरा करने और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद सुगंधित वातावरण कर दें। अगर आप भगवान का पूजन करने के बाद अंत में देहली की पूजा करें। देहली के दोनों ओर सातिया बनाकर उसकी पूजा करें। सातिये के ऊपर चावल की एक ढेरी बनाएं और एक-एक सुपारी पर कलवा बांधकर उसको ढेरी के ऊपर रख दें। इस उपाय से धनलाभ होगा।
धन से बढ़ता धन, आइए जानें
अगर आप अपनी तिजोरी में 10 के लगभग 100 से ज्यादा नोट रखें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। खुद को धनवान मानना शुरू कर दें और उसी तरह से कपड़े पहनें और जो भी आप खरीदना चाहते हैं उसके बारे में कल्पना करें। हमेशा सकारात्मक सोचें और खुद को साफ और स्वच्छ बनाए रखें। आपको याद रखना है कि जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं। इस तरह की सोच न रखें। प्रतिदिन मंदिर जाएं और जो मिला है उसके लिए धन्यवाद देने के साथ अपनी नई मांग रखें और उस मांग की पूर्ति का श्रद्धा और सबूरी के साथ इंतजार करें।
गाय को गुड़ खिलाएं
सवा पांच किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ लें। दोनों का मिश्रण कर रोटियां बना लें। गुरुवार के दिन सायंकाल गाय को खिलाएं। तीन गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।
अन्नदान करने से
अगर आप प्रतिदिन कौए, गाय और कुत्ते को रोटी खिलाएं। काले कुत्ते को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। धनलाभ में आ रही बाधा दूर होगी।
फल और चने का दान करने से
अगर आप प्रति बुधवार को गणेशजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाते है और मंदिर में पांच तरह के फल और चने का दान करने से भी धन की प्राप्ति होती है।

0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.