जीवनदायिनी नर्सिंग होम के संचालक समेत चार गिरफ्तार



ईस्ट न्यूज ब्यूरो 

महराजगंज। थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज पुलिस द्वारा कस्वा फरेन्दा में बिना वैध अनुमति के संचालित जीवनदायिनी नर्सिंग होम के संचालक व नर्सिंग स्टाप के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी फरेन्दा महराजगंज के पर्वेक्षण में आज दिनांक 11 अप्रैल, 2021 को प्रभारी निरीक्षक थाना फरेन्दा व थाना फरेन्दा के उ0नि0 रविन्द्र कुमार सिंह, का0 विवेक कुमार, का0 अजय कुमार, का0 आशुतोष कुमार राय , का0 सुशान्त राय के साथ फरेन्दा उत्तरी बाईपास से समय 11.45 बजे कस्बा फरेन्दा में उत्तरी बाईपास के पास चल रहे जीवनदायिनी नर्सिंग होम के संचालक 

  1. अवधेश कुमार पाण्डेय पुत्र जोगेन्द्र पाण्डेय निवासी टीचर कालोनी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर 
  2. संदीप कुमार पुत्र रोहित कुमार निवासी अलीनाबाद रामचौरा थाना कैम्पियरगंज जनपद गोरखपुर 
  3. जूनियर डॉक्टर गुलाब मौर्या पुत्र रामअवध मौर्या सा 0 कवलपुर टोला सोनौली थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज
  4. नर्सिंग स्टाप के संदीप पुत्र उमेशचन्द पाण्डेय सा 0 जंगलकला खुसिया थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर

इन चार को गिरफ्तार किया गया, उपरोक्त अभियुक्तगण स्वास्थ्य विभाग के जारी बिना किसी वैध अनुमति के उक्त नर्सिंग होम का संचालन कर रहे थे एवं भोले-भाले लोगो का आपरेशन इलाज कर रहे थे। अभियुक्तगण थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज के मु0 अ0 सं0 98/21 धारा 304,120 बी भादवि में अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में गिरिजेश उपाध्याय (प्रभारी निरीक्षक थाना फरेन्दा) उ0नि0 रविन्द्र कुमार सिंह, कां0 विवेक कुमार, कां0 अजय कुमार, कां0 आशुतोष कुमार राय, का0 सुशान्त राय है। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ