इस्लामाबाद। दुष्कर्म का मामले का चर्चा गांव से लेकर बड़े से बड़े शहरों में हो रहा है। जिसको रोक पाना मुश्किल सा लग रहा है। यह तब संभव होगा जब लोग दुष्कर्म को कम करने के लिए कदम से कदम मिलाकर सहयोग करेंगे। लेकिन पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को कम करने में नाकाम है फिर भी उन्होंने महिलाओं को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म से बचना है तो महिलाएं पर्दा करें। बुर्का पहनन से ऐसी घटनाएं थम सकेंगी। उनकी इस सलाह का लोगों का उल्टा असर हुआ और इमरान की फजीहत होने लगी।
इमरान की बयान ने मचाया सोशल मीडिया पर मचाया कोहराम
इमरान के इतना
कहने पर लोगों ने उनका एक पुराना वीडियो शेयर किया। इसमें इमरान अर्धनग्न हैं और
उनके साथ बिकिनी में महिला मौजूद है। दोनों लोग समुद्र में नहाकर निकलते दिखे।
लोगों ने कहा- पीएम इमरान पहले अपनी गिरेबां झाक लें। उन्होंने महिलाओं को ये सलाह
तब दी जब वे रविवार को रेडियो पर जनता से सीधे फोन पर बात कर रहे थे।
प्रधानमंत्री इमरान से एक कॉलर ने पूछा कि यौन हिंसा खासकर बच्चों से हो रही घटनाओं को लेकर सरकार की क्या योजना है? इसके जवाब में देश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की बजाय इमरान ने ‘फताशी’ (अश्लीलता) को जिम्मेदार बताया। उन्होंने दिल्ली को रेप केपिटल तक बता दिया। बता दें कि पाकिस्तान में हर दिन कम से कम 11 दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं पिछले 6 सालों में 22 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। सिर्फ 0.3 फीसदी लोगों को सजा हुई।



0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.