- 428 लाख रुपये से होगा विधानसभा क्षेत्र का विकास
- जलसंस्थान को पाइपलाईन के लिए दिए 50 लाख
ईस्ट न्यूज ब्यूरो
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी के बांदा विधान सभा क्षेत्र में विकास की बहार बहुत जल्द आयेगी। शासन से 428 लाख रुपये और स्वीकृत हो गये हैं। जिसमे सड़क निर्माण, पेयजलापूर्ति आपूर्ति आदि कार्य कराये जायेंगे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदा नगर में ध्वस्त पड़े केवटरा रेलवे की अंडर ग्राउंड पास के दोनो एप्रोच रोड का निर्माण प्रस्तावित है।
इस निर्माण की कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी है। लागत 39 लाख है। इसके साथ ही आरईएस, समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न मोहल्लों खुटला, मढ़िया नाका, सर्वोदय नगर, गायत्री नगर, तुलसी नगर, मर्दननाका, झील का पुरवा, खाई पार, जैरैली कोठी, स्वराज कालोनी, सिविल लाइन, रुद्र नगर, शुकुल कुआं, जवाहर नगर, बंगालीपुरा, निम्नीपार आदि में लगभग 29 सीसी रोड बनेगी। इसमे 190 लाख रुपये लागत आयेगी।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत गिरवा, पतौरा, मसूरी, रेऊना एवं बांदा नगर में वाल्मीकि बस्ती तथा छाबी तालाब में सामुदायिक भवन, बारात घर के निर्माण कार्य ग्राम पंचायत गिरवा, महुवा, अन थुवा में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण होगा। इसके लिए 140 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। कार्यदाई संस्था यूपी सुडको होगी।
इसी तरह बांदा नगर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति एवं सुदृढ़नी करण हेतु जल संस्थान को 50 लाख रुपये दिए गये हैं। इसके अन्तर्गत धुरिया होटल, महेश्वरी देवी तथा गायत्री नगर में नई पाइप लाइन का विस्तार किया जायेगा। आवास विकास कालोनी की पेयजल समस्या के समाधान के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम भी होगा।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.