भीषण गर्मी में परिंदों के लिए "स्वयंसेवक" कर रहे दाना-पानी का इंतजाम


ईस्ट न्यूज ब्यूरो

छतरपुर। भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी में पक्षियों की जान बचाने के लिए युवा अपने घर की छत पर सकोरे में दाना-पानी रख रहे हैं। वहीं पक्षियों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अभियान भी चला रहे हैं। लोगों से छत व आंगन में दाना-पानी रखने की अपील की जा रही है। स्वयं सेवकों की मुहिम अब रंग ला रही है। लोग जागरूकता का परिचय देकर अपने घर के छत में दाना-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। 


शासकीय महाराजा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा पशु-पक्षियों के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जा रही हैं। जैसे छत में नांदी या सकोरे, पेड़ पर रस्सी से बांधकर मटका रख रहे हैं। अन्य स्थानों जहां, चिड़ियों का आना-जाना होता है।

वहां बर्तन या नांदी में दाना-पानी की व्यवस्था स्वयंसेवक कर रहे हैं। कार्यक्रम आधिकारी डॉ. बी.एल कुम्हार, अपर्णा प्रजापति, गुरु ओम मनु के मार्गदर्शन में रासेयो के विद्यार्थी पशु-पक्षी बचाओ अभियान चला रहे हैं। जिसमें स्वयंसेवक सोयल गोस्वामी, नीलेश तिवारी, पलक विश्ववरी, अमन गुप्ता आदि कर रहे अभियान।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ