Banda News : अटल भूजल योजना सप्ताह का सफल आयोजन


बांदा। शनिवार को अटल भूजल योजना के अन्तर्गत जिलाधिकारी बांदा के निदेशानुसार 16 जुलाई से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वजन फाउंडेशन लखनऊ द्वारा ग्राम पंचायत गड़रिया मे राजकीय हाईस्कूल गड़रिया में भूजल सप्ताह का सफल आयोजन किया गया। इस संस्था की तरफ से अचॅना शर्मा ने बताया कि जल है कल है पानी शिर्फ बचाया जा सकता, बनाया नहीं। इसलिए जल का इस्तेमाल बहुत ही सूझ बूझ से करें। इसे बर्बाद ना करें नहीं तो आने वाली पीढ़ी के लिए अभिषाप बन जायेगा। 

टीम लीडर अशोक मौया ने वर्षा जल संचयन एवं संरक्षण हेतु उपाय बताए तालाबों के माध्यम से बन्धों से चेकडैम के माध्यम से सोकपिट द्वारा खेतों की ऊंची मेड़बन्दी करा के पानी को बचाया जा सकता है। पानी के दोहन को रोकने की अपील की ज्यादा से ज्यादा पानी बचाने हेतु जागरूकता प्रदान की गई। विद्यालय के तरफ से प्रधानाचार्य जगदीश चन्द्र पाठक द्वारा पानी बचाने और दोहन रोकने हेतु सपथ दिलाई गई। 

इस मौके पर अशोक मौयॉ स्वजन फाउंडेशन लखनऊ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बाबूराम सहायक अध्यापक सौरभ सिंह, राजेश कुमार, विवेक कुमार, संदीप मिश्रा, प्रदीप कुमार, राधा कान्त, शकुंतला यादव आंगनबाड़ी लक्ष्मी, प्रिया, तथा अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ