Banda News : जल को बचाना ही हमारी नैतिक जिम्मेदारी - लालबहादुर


  • भू-जल सप्ताह के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन


बांदा। शनिवार को बड़ोखर खुर्द ब्लाक के राजकीय इंटर कालेज मटौंध में भू-जल विभाग के तत्वाधान में भू जल सप्ताह का एवं जल शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की थीम ‘कैच द रैन, व्हेन इट फॉल्स, व्हेयर इट फॉल्स’ को ध्यान में रखते हुए जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जनमानस को जागरूक किए जाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जल का संचयन, और जल को बचाने के बारे में बताया गया। 

साथ ही ग्रामवासियों को अटल भूजल योजना कार्यक्रम से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम, जल संरक्षण की आवश्यकता, पर्यावरण संरक्षण में जल की महत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ में वाटर सिक्योरिटी प्लान, भूगर्भ जल संरक्षण पर भी विशेष बल दिया गया और ग्राम वासियों /आम जनमानस की भागीदारी पर भी चर्चा की गई। 

गोष्ठी में आए हुए सभी लोगों में अपने-अपने विचार प्रकट किए। इस मौके पर लाल बहादुर सिंह(क्षेत्रीय सहायक, भूगर्भ जल विभाग) ने कहा कि लगातार भूजल स्तर गिरता जा रहा है, नदियों का जल सूखा चुका है, कुंआ और बावली सूख चुके है, जल को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। आलोक सहगल ने कहा कि आज के आधुनिक युग में हम जिस तरह से जल का दोहन कर रहें है वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए अभिशाप बनकर हमारे सामने आयेगा। 

आरएस द्विवेदी (प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज) ने बताया कि यदि ऐसे ही हम जल का दोहन करते रहे तो अपनी आने वाली पीढ़ी को क्या संदेश देकर जायेंगे। पुष्पेंद्र साहू ने कहा कि क्या होगा कल? अगर नहीं बचाएंगे वर्षा जल,  आसाराम द्विवेदी ने कहा कि जल ही जीवन है इसके बिना जीवन संभव नहीं है। पुष्पेंद्र साहू ने भूगर्भ जल विभाग की तरफ से कार्यक्रम का संचालन किया। 

अंत में पुष्पेंद्र साहू ने कार्यक्रम में नीरज त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार, आशुतोष शुक्ला, गोविंद प्रसाद, कीर्ति कसौधन आए हुए सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ