बांदा। रविवार का विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल जिला बाँदा द्वारा रामलीला मैदान प्रांगण में पुस्तक बैंक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज की भाई साहब का उदबोधन पप्राप्त हुआ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने की तथा उन्होंने अपने उदबोधन में बताया की बजरंग दल द्वारा यह पुस्तक बैंक का शुभारंभ किया गया है जिसमे निर्धन, गरीब तथा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पुस्तके निरन्तर उपलब्ध कराई जायेगी यह कार्यक्रम निरन्तर चलता रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन विभाग सेवा प्रमुख पवन सिंह द्वारा किया गया तथा बजरंग दल जिला संयोजक विवेक सिंह कछवाह, जिला सह संयोजक दिनेश सिंह, जिला सह संयोजक चन्द्र प्रकाश द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बलराम सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संजय, आरोग्य भारती के जिला संयोजक तरुण कुमार खरे, बजरंग दल के प्रान्त गोरक्षा प्रमुख अनिरूद्घ सिंह चन्देल, विभागाध्यक्ष अशोक ओमर, विभाग सहसंयोजक महेन्द्र धुरिया ‘शम्भू’, मातृशक्ति संयोजिका सुबोधनी भटनागर तथा विहिप तथा बजरंग दल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.