राजेश शास्त्री, संवाददाता
Siddharth Nagar News : जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत द्वारा आगामी ईद-उल-जुहा(बकरीद) व श्रावण मास त्यौहार के सम्बन्ध में धर्मगुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी। उन्होंने अपने सम्बोधन के ज़रिए वहां उपस्थित लोगों को अवगत कराते हुए कहा कि आगामी बकरीद व श्रावण मास त्यौहार के दृष्टिगत आपसी सौहार्द बनाये रखते हुये व कोविड-19 के प्रोटोकाँल को ध्यान में रखकर शांतिपूर्वक ढंग से त्यौहार मनाये जाने की अपील की है।
उन्होंने शख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि किसी भी आराजक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की यदि खलल पैदा करने की कोशिश की गई तो उसे किसी भी क़ीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जनपद के किसी भी क्षेत्र में किसी की ओर से भी कोई अराजकता फैलाने की संभावना हो तो सरकरी नंबर पर तत्काल सूचना दें, जिससे समय रहते अराजक तत्वों के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा सके।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.