सूरज सिंह, विशेष संवाददाता
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी द्वारा युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश प्रताप सिंह "अंकित" के मनोनीत होने पर सपा कार्यकर्ताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को दी बधाई। सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वीकृति पर जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने युवजन सभा सपा का जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया। इस मनोनयन पर जनपद भर में सपा के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के कृष्ण कुमार यादव, अनिल सिंह, रवि यादव, अशिर किदवई, चक्खन यादव अजय प्रताप सिंह पप्पू , सुमोध यादव, अवनीश सिंह, आशाराम, डॉ एम एल साहू,सहित तमाम युवाओं ने प्रदेशाध्यक्ष अरबिंद गिरी सहित जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन सपा जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए नव नियुक्ति जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश प्रताप सिंह अंकित को बधाई दी और जिले में युवाओं में जोश व पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने ने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.