पैलानी/बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार चाहे कितने दावे करेगी भू माफियाओं का खत्मा हो चुका है लेकिन भू माफिया के हौसले और भी बुलंद है। एक ऐसा ही मामला देखने को मिला जिसमें भूमाफिया के द्वारा 40 साल पुराने आम रास्ते में जबरन नीव खोदकर ईटा रखा कर कब्जा किया जा रहा है। आपको बता दें कि पूरा मामला पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धरीखेड़ा के मजरा इछावर का है। जहां के रहने वाले एक दर्जन ग्रामीणों ने उप जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि धरीखेड़ा मजरा इछावर के निवासी हैं प्रार्थी गणों को आम रास्ता 40 वर्ष से चल रहा है जो ग्राम सभा की भूमि में है जिसमें किसान के अपने बैलगाड़ी जानवर लेकर उसी रास्ते से कई सालो से निकलते है।
जो गांव का मुख्य रास्ता था इसी रास्ते से लोगों का आना-जाना हमेशा रहा है इस समय गड्ढा खोद जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है गड्ढा लगभग 10 फुट से ऊपर है जिसमें लोगों का गिरने का भी भय बना रहता है ग्रामीणों ने बताया कि शिव नायक शिवबरन अंकुश मनोज विनोद बाबू आदि सभी लोगों के द्वारा जबरन रास्ते में कब्जा किया जा रहा है जिसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की गई है। लेकिन किसी अधिकारी ने एक भी बार आकर ध्यान नहीं दिया गांव में आवागमन बंद है रास्ता अवरुद्ध होने के कारण लोग अपने खेतों, बाजार, मरीजों को अस्पताल नहीं पहुंचा पा रहे और उक्त समस्या के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
जब भी भूमाफिया से इस संबंध में बात करते हैं तो उक्त सभी लोग मारपीट व गाली-गलौज के लिए हावी हो जाते हैं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। ग्रामीणों के द्वारा उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भी दिया गया है लेकिन मौके पर कोई भी आला अधिकारी नहीं पहुंचा। ज्ञापन देने के दौरान जयराम निषाद दिनेश प्रसाद ग्राम प्रधान ममता देवीदीन राम बहादुर अरविंद सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। जब पूरे मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी पैलानी से लेनी चाही तो उनका फोन ही नहीं उठा।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.