कमासिन/बांदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरा में आज सुबह करीब 9:00 बजे कटिया मशीन हटाते समय कच्ची दीवार भरभरा कर मकान मालिक के ऊपर गिर गई स्व जनों ने मिट्टी हटाकर घायल अवस्था में उपचार हेतु राजापुर लिए जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई है प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय सिंह ने बताया है कि गया प्रसाद पांडे पुत्र तीरथ प्रसाद पांडे उम्र 60 वर्ष सुबह करीब 9:00 बजे दीवाल के समीप गड़ी कटिया मशीन को हटा रहा था कि तभी भरभरा कर दीवार ऊपर गिर गई जिसमें नीचे दब गया आनन-फानन में स्वजनों ने मिट्टी हटाकर गया।
प्रसाद को घायल अवस्था में निकालकर उपचार हेतु चित्रकूट जनपद के राजापुर लिए जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई है इस आशय की सूचना थाने में दी गई है सूचना पाकर यस आई सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए कागजीकार्रवाई करते हुए सबको पोस्टमार्टम बांदा भेज दिया है मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गया है 4 पुत्र रामललक 40 वर्ष राममिलन 35 वर्ष सत्यदेव 30 वर्ष कल्लू 21 वर्ष तथा पत्नी मुनिया देवी उम्र करीब 56 वर्ष रो रो कर बुरा हाल है।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.