Banda News : भाजपाईंयों ने कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

बबेरू/बांदा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन शनिवार को शाम को हो गया। जिसमें आज उनको अंत्येष्टि दी गई, जिसके उपरांत आज बबेरू बीजेपी कार्यालय व बबेरू के वर्तमान विधायक के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बबेरू विधानसभा कार्यालय एवं बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा के आवास में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बबेरु विधायक सहित जिले के पदाधिकारी विधानसभा तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दिया। 

वहीं 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चरित्र एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की और सभी पदाधिकारी उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, विशोषण पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, सदाशिव भारतीय, विवेकानंद गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, पंकज द्विवेदी, अजय पटेल, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुशवाहा, मोहन लाल कुशवाहा, संतोष कुमार कुशवाहा, सिद्धार्थ द्विवेदी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ