बाँदा। सोमवार को बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा के माननीय कुलपति डॉ यूएस गौतम की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी के निधन पर विश्वविद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के विकास का रोड मैप तैयार किया था एवं जनता के हित को सदैव सर्वोपरि रखा।
उन्होंने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था हेतु नए कीर्तिमान स्थापित किए और शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नकल रोकने हेतु कई कड़े फैसले एवं कदम उठाए। तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था को पूरे देश ने सराहा था। शिक्षा के लिए किए गए कायों को याद करते हुए स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी को विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ एस वी द्विवेदी, डॉ संजीव कुमार, डॉ देव कुमार, डॉ होशियार सिंह नेगी, डा. भालेंद्र सिंह राजपूत, डॉ पंकज कुमार ओझा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.