BANDA NEWS : मंगलवार और बुद्धवार की खबरों को पढ़े एक साथ

बुंदेलखंड में लक्ष्य के सापेक्ष 105 फीसद हुआ टीकाकरण

  • 1.21 लाख के मुकाबले 1.28 लाख लोगों को लगे टीके 
  • वृहद अभियान कोरोना टीकाकरण को दे रहा पंख
  • टीकाकरण महाभियान में बुंदेलियों ने दिखाया जोश 

बांदा। कोरोना से लोगों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में बुंदेली भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभा रहे हैं। महाभियान कोविड-19 वैक्सीनेशन को पंख दे रहा है, जो टीकाकरण को ऊंचाई तक ले जाने में सहायक बन रहा है। प्रदेश सरकार ने मेगा वैक्सीनेशन में बुंदेलखंड के लिए 121360 का लक्ष्य तय किया था। लेकिन 128321 बुंदेलियों ने टीके लगवाकर देश व समाज के प्रति खुद के जिम्मेदार होने का अहसास करवा दिया है। यह टीकाकरण लक्ष्य का 105 प्रतिशत है। 

देश की आजादी अपनी अहम भूमिका निभाने वाले बुंदेलियों ने वैश्विक महामारी में एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। सोमवार को एक दिवसीय महाभियान में बुंदेलखंड लक्ष्य से भी आगे निकल गया। निर्धारित लक्ष्य को पीछे छोड़कर बुंदेलखंड में 105 फीसदी टीकाकरण हुआ। 121360 के सापेक्ष 128321 लोगों ने टीका लगवाया। गौरतलब है कि कोविड-19 से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में इस साल 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया गया था। 

झांसी मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि बुंदेलखंड में झांसी जनपद में सबसे ज्यादा टीकाकरण हुआ। यहां 25000 के मुकाबले 30334 यानी 121 फीसद लोगों ने टीके लगवाए। ललितपुर जिले का भी प्रर्दशन बेहतर है। यह बुंदेलखंड में दूसरे स्थान पर है। यहां 15000 के सापेक्ष 16953 यानी 113 प्रतिशत लोग प्रतिरक्षित हुए। इसी तरह जालौन में 21250 में से 19286 यानी 91 फीसद लोगों ने टीके लगवाए। 

चित्रकूटधाम मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. आरबी गौतम ने बताया कि बांदा जनपद मंडल में अव्वल लेकिन बुंदेलखंड में तीसरे स्थान पर है। यहां 22500 के सापेक्ष 25245 यानी 112 फीसद लोग प्रतिरक्षित हुए। हमीरपुर में निर्धारित लक्ष्य 12500 के सापेक्ष 12513 यानी 100 प्रतिशत टीके लगे। चित्रकूट जिले में भी 12500 का लक्ष्य था। इसके मुकाबले 98 फीसद यानी 12233 लोगों ने टीके लगवाए। इसी तरह महोबा जनपद में निर्धारित किए गए 12610 लक्ष्य के मुकाबले 11757 लोगों ने  टीका लगवाया, जो कि लक्ष्य का 93 फीसद रहा। अपर निदेशकों ने कहा कि शासन से मिली वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण हुआ। वैक्सीन और मिलती तो टीकाकरण का ग्राफ और बढ़ने की उम्मीद है।  

पहले महाभियान में सबसे कम, दूसरे में सबसे आगे रहा झांसी 

टीकाकरण में तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर महाभियान आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक दो महाभियान चलाए गए हैं। 3 अगस्त को पहली बार वृहद टीकाकरण आयोजित किया गया था। इसमें जनपद के रोजाना के लक्ष्य को तीन गुना बढ़ाया गया। इसकी सफलता के बाद 16 अगस्त को दूसरा मेगा वैक्सीनेशन हुआ। इसमें भी बुंदेलियों ने अपना दम दिखाया। 

झांसी जनपद इसकी बानगी है। यहां तीन अगस्त को महाभियान में 30000 के सापेक्ष 26139 यानी 87 फीसद टीकाकरण हुआ था। बुंदेलखंड के सातों जनपदों में सबसे कम था। लेकिन दूसरे महाभियान में झांसी जिले ने बाजी मार ली। यहां 25000 लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके मुकाबले 30334 यानी 121 फीसदी टीके लगाए गए। जो बुंदेलखंड में सबसे अच्छा रहा।

गलियों की रास्तों में फैला कीचड़

  • कीचड़ से निकलने के लिए मजबूर हैं ग्रामीण

पैलानी/बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के खप्टिहा कलाँ गांव के नया डेरा के रास्ते मे कीचड़ व पानी भरा होने से ग्रामीण उसी रास्ते से निकलने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण विनोद निषाद ने बताया कि रास्ते मे पानी भरा होने से कई तरह के जीव जंतुओ का खतरा बना हुआ है।

निकलने में डर लगता है। पानी के जमाव से भीषण दुर्गंध बनी रहती हैं।गांव की रामप्यारी ने बताया कि इस मोहल्ले में 15 साल से कोई नया विकास नही हुआ है न ही रास्ते बने हैं और न नालियां बनी है। मोहल्ले के लोगो ने कई बार ग्राम प्रधान व सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया है लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया, इसलिए उनको तथा उनके बच्चों को मजबूरी में इसी रास्ते से निकले के लिए मजबूर होना पड़ता है।

उपचार के दौरान बच्चे की मौत

  • परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया गलत इलाज का आरोप

बांदा। बीती रात शहर के एक प्राइवेट क्लीनिक में उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो जाने पर परिजनों ने डाक्टर पर गलत उपचार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना शहर कोतवाली अंतर्गत बंगाली पूरा स्थित डाक्टर नरेंद्र गुप्ता नर्सिंग होम की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद महोबा के ग्राम ग्योढी निवासी अशोक अपने एक साल के बच्चे राजन का उपचार कराने सोमवार को डाक्टर नरेंद्र गुप्ता के क्लीनिक में गया था। इलाज के दौरान देर रात बच्चे की मौत हो गई। इस बारे में मृतक के चाचा जालिम ने बताया कि बच्चे को ज्यादा तेज बुखार होने पर कई बार डाक्टर को बुलाया गया लेकिन वह नहीं आए, हालत बिगड़ने पर देर रात तक आए और इंजेक्शन लगाया।

इंजेक्शन लगाते हैं बच्चे की मौत हो गई। बताया कि जब बच्चे को भर्ती कराया गया था तब हल्का बुखार था। इलाज शुरू होते ही बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई। मृतक के पिता का कहना है कि इस मामले में शिकायत करने पर कर्मचारियों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरा मोबाइल व पैसे छीन लिया। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में की है। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डा.नरेंद्र गुप्ता से बातचीत की गई त़ो उन्होंने सारे आरोपों को खारिज कर दिया और बताया कि बच्चे को दिमागी बुखार था हालत सीरियस थी। मैंने उचित इलाज किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि जो अपने बेटे या बेटी को खोता है तो बाद में डाक्टर पर इसी तरह के गंभीर आरोप लगा देते हैं।

समाचार विक्रेता संघ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

बांदा। कार्यवाहक अध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता ने बुलाई एक आवश्यक मीटिंग जहां पर कार्यवाहक अध्यक्ष  प्रकाश गुप्ता  के द्वारा एक महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई गई। आपको बता दें कि आज समाचार पत्र विक्रेता संघ की एक अति आवश्यक बैठक जनपद बांदा के रामलीला मैदान में संपन्न हुई। आपको बता दे की को समाचार पत्र विक्रेता के पद खाली थे उन पदो पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति किया जाना सुनिश्चित किया गया।

प्रकाश गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष 16 अगस्त को संगठन में महेश प्रजापति को अध्यक्ष पद पर , कमलेश पाल को महामंत्री, हबीब अहमद को कोषाध्यक्ष, अनिल राजपूत को संगठन मंत्री, राजकुमार गुप्ता को संरक्षक मंत्री, पद पर नियुक्त किया गया। उक्त जानकारी संगठन के जिला मीडिया प्रभारी मयंक शुक्ला के द्वारा दी गई। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी एवं संगठन के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ