BANDA NEWS : संतु तुलसी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

  • कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की पढ़ाई शुरू

बांदा। मंगलवार को इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में शासन के निर्देशानुसार कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कक्षा 6 से 8 तक बच्चो ने कक्षा में बैठकर विद्यारम्भ किया। इसके बाद सभी छात्र-छात्राओ ने विद्यालय परिसर में मिल-जुलकर रक्षाबन्धन का पवित्र त्यौहार मनाया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं ने भी भाइयों की कलाई पर पवित्र रक्षासूत्र बांधकर टीका लगाकर अपनी-अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनसे रक्षा का वचन लिया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबन्ध समिति के सदस्य डा0 जगदीश चंसौरिया व प्रबन्धक संत कुमार गुप्ता व श्रीमती अनु सिंह ने मां सरस्वती व संत तुलसीदास के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए विद्यालय कोआर्डिनेटर श्रीमती नम्रता अग्रवाल जी ने सभी को रक्षाबन्धन के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को दृढता प्रदान करते हुए एक-दूसरे को भावनात्मक तौर पर जोड़ता है। 

कार्यक्रम की इसी कड़ी में डा0 जगदीश चंसौरिया जी ने बच्चो को यह प्रेरणा दी कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक यह त्यौहार यही सीख देता है कि हर भाई हर बहन का सुरक्षा कवच बने यही इस बंधन का अटूट मोल है।शुभ संस्कृति किड्स जोन की प्रधानाचार्या श्रीमती अनु सिंह ने अपने विचारो द्वारा बच्चो को प्रेरणा देते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि बहना ने भाई की कलाई में प्यार बांधा है, रेशम के दो धागो से संसार बांधा है। 

कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती रीना ओमर जी ने रक्षाबन्धन के पवित्र त्यौहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस त्यौहार की पवित्रता और पावनता को सभी को अपने जीवन में अपनाना है तभी हमारा त्यौहार मनाना सार्थक होगा। हम राखी के मूल्य को समझ पाये और हर बहनो का रक्षा कवच बने। कार्यक्रम का समापन के पूर्व विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सभी शिक्षकों को रक्षा कवच बांधते हुए उनसे रक्षा का संकल्प लिया। अंत में विद्यालय प्रबन्धक श्री संत कुमार गुप्ता जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चो को इस पवित्र बंधन के महत्व के बारे में प्रकाश डाला और आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ