लम्बे अंतराल के बाद खुले विद्यालय, बच्चों में दिखा हर्ष


 विशेष संवाददाता सूरज सिंह

बाराबंकी शासन के निर्देश पर कक्षा 6-8 तक के स्कूल कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए जहाँ कुछ विद्यालयों ने पालन किया वही अधिकाश विद्यालयों में दिये गए निर्देशों का पालन नही किया गया। ब्लॉक बनीकोडर अन्तर्गत सरकार के निर्देश पर वर्षो बाद आज विद्यालयों में कुछ रौनक दिखाई दी। लम्बे अंतराल के बाद खुले विद्यालय में बच्चों में अजीब खुशी देखी गई, विद्यालयों की साफ सफाई व रौनक देखकर बच्चों ने पूर्व की स्थित व वर्तमान की स्थित में काफी बदलाव नजर आने से बच्चों का भी उत्साह देखते बना।  

यूपीएस रेहरिया व भावनियपुर में बच्चों का विद्यालय गेट पर अध्यापको ने स्वागत किया वही लालपुर राजपुर में सभी बच्चों के हाथों को सेनेटाइज व मास्क वितरित किया गया। रेहरिया विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान के कर कमलों द्वारा पुस्तकें दी गयी। पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेश सिंह ने कहा कि बच्चों आपको मन लगाकर पढ़ना है। क्योंकि आपका लगभग दो वर्ष कोरोना की वजह से शिक्षण कार्य बाधित रहा है। 

अन्य बच्चों को भी स्कूल में नामांकन के लिये प्रेरित करें जिन्होंने अभी तक अपना नामांकन नही कराया है। लालपुर राजपुर में में भी बच्चों को पुस्तकें देकर उत्साह वर्धन किया गया। जबकि क्षेत्र रसूलपुर न्याय पंचायत के विद्यालयों में मानक का पालन नही किया गया और सरवन टिकठा में विद्यालय में उत्साह नजर नही आया और गाइड लाइन का पालन नही रहा। कुल मिलाकर आज पहिले दिन लम्बे अर्से के बाद खुले विद्यालयों में कही बच्चों का आवभगत हुआ तो कही मात्र रस्म अदायगी की गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ