- थानाध्यक्ष मटेरा से मिलकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की
- घटना में नामजद किए गए दो पत्रकार और उनके परिजनों की निष्पक्ष जांच की मांग की
तारिक अली
बहराइच-जनपद के थाना मटेरा में मोहर्रम पर्व में हुए दो पक्षों के विवाद में दो दर्जन नामजद तथा 100 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा मटेरा पुलिस ने दर्ज किया था जिसमे दो पत्रकार व उनके परिजनों को नामजद करने के मामले ने पकड़ा तूल इंडियन रिपोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली को पत्रकारों ने जानकारी दी तो आज ईरा प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली अपने लावलश्कर के साथ मटेरा में घटना स्थल पर पहुँचे सर्वप्रथम मटेरा चौराहा पहुँचने पर नेशनल भारत न्यूज़ चैनल के दफ्तर पर पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस दौरान आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राशिद अली ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते हमारे दो पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जो राष्ट्र के चौथे स्तंभ का हनन है मीटिंग करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूरी पत्रकार टीम मटेरा के थाना प्रभारी आरपी यादव से मुलाकात की और यह पत्रकार के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया था उस को उचित न्याय दिलाने की गुजारिश की इस बात को लेकर के थाना प्रभारी आरती यादव ने न्याय के लिए आश्वासन दिया है अब देखना यह है कि जिस पत्रकार के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है उसको न्याय मिलता है कि नहीं।
जिसमें पत्रकार साथी प्रदेश संगठन सचिव जिब्राइल खान, भूपेंद्र सिंह, अहमद हुसैन, राजीव कुमार सिंह, वसीम खान, प्रीतम सिंह, तशरीफ़ अहमद, कृष्ण कुमार शुक्ला, पयागपुर, बृजेश, प्रिंस मिश्रा, रेशमा, समीर खान, स्माइल अंसारी, सशस्त्र तिवारी, पारुल मिश्रा इत्यादि पत्रकार मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.