- पर्यावरण संरक्षण चेतना यात्रा का शहर में हुआ स्वागत
बांदा। बिहार से साइकिल चलाकर अलग-अलग शहर पहुंच कर पर्यावरण संरक्षण करने के लिए सामाजिक चेतना फैला रहे हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के शोध छात्र सिद्धार्थ झा एवं उनकी टीम का सोमवार को बांदा पहुंचने पर स्वागत किया गया एवं बांदा से बक्सवाहा जंगल छतरपुर के लिए रवाना किया। इस मौके पर छात्र सिद्धार्थ झा ने कहा ज्यादा से ज्यादा पेड़ को लगाइए पर्यावरण को सुरक्षित रखिए। जहां बड़े पेड़ काटे जा रहे हैं वहां पर विरोध कीजिए। ज्यादा से ज्यादा ऑर्गेनिक चीजों का उपयोग कीजिए और पर्यावरण से प्यार कीजिये।
छात्र नेता लव सिन्हा ने कहा बक्सवाहा के जंगल में लाखों लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। अगर कोशिश हो सके तो वहां पर पेड़ न काटे जाए, जंगल को सुरक्षित रखा जाए जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे। इस मौके पर समाजसेवी विजय पाल, पुलकित शुक्ला, हर्षित श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव, राहुल सिंह आदि शामिल रहे। इसी तरह बुंदेलखंड नव निर्माण सेना के पदाधिकारियों ने साइकिल यात्रियों का नीम और पीपल के पत्तों से माल्यार्पण कर स्वागत किया।
यह साइकिल यात्री सराय, पटना दानापुर, बिहटा, गुड़गांव, बक्सर, चौसा, चांदली, बनारस, इलाहाबाद, चित्रकूट होते हुए आज सुबह बांदा पहुंचे जिनका बुंदेलखंड के नव निर्माण सेना के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार अवस्थी व अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर आनंद सैनी, संतोष कुमार सिंह, आशुतोष गुप्ता, सिराज खान, सफीक खान, वकील खान, संदीप राज साहू इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.