बांदा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जय भारत जनसंपर्क अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रम के अंतर्गत महुआ ब्लाक के ग्राम बिलगांव में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जनसंपर्क एवं जनसंवाद करके ग्रामीण किसानों मजदूरों की समस्याएं जानी तथा उनके निस्तारण के लिए आवश्यक सुझाव दिए। दर्जनों कांग्रेसी जनों के साथ जनसंपर्क करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी तक उनकी समस्याएं पहुंचाई जाएगी।
किसानों की दयनीय स्थिति से प्रियंका गांधी को अवगत कराया जाएगा उन्होंने कहा कांग्रेस शासनकाल की योजनाओं को आमजन तक नहीं पहुंचाया जा रहा किसान मजदूरों को भारतीय जनता पार्टी सिर्फ भाषण में ही योजनाओं का बखान करती रहती है गांव का किसान मजदूर गांव से पलायन करने को मजबूर है चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आप सब के दर्द को समझती है आपके साथ है आप भी अब कांग्रेस का साथ देना है।
जनसंपर्क महा अभियान में अनिल यादव प्रधान, कामता कुशवाहा, ललक सिंह, रामचंद्र सविता, रमाशंकर सिंह, ललुआ साहू, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र वर्मा, भीम सिंह, खेंगर शिव, शरण सिंह, अर्जुन सिंह, रामकिशोर, सूरत सिंह, राम अवतार, चंद्र कली, लाल वर्मा, शिव कुमार वर्मा, माया दिन वर्मा, राजकुमार भगवान ने गीता राजकुमार अंकित कुशवाहा विजय अनुरागी नाथूराम से एवं सुखदेव गांधी भ्रमण कार्यक्रम में शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ
Please don't enter any spam link in the comment Box.