जन आर्शीवाद यात्रा का जनपद में होगा भव्य स्वागत : सदर विधायक

  • भाजपा कार्यालय में बैठक कर बनाई गई रणनीति

बांदा। केन्द्र सरकार के मंत्रिमंडल में नव चयनित मंत्री गणों का केंद्रीय योजना से निर्धारित प्रदेश में आगामी 16 अगस्त से 19 अगस्त तक निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने योजना बताते हुए पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। यात्रा ललितपुर से चित्रकूट के मध्य आगामी 16 से 19 अगस्त तक चलेगी।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुन्देलखण्ड को केंद्र सरकार में पहली बार प्रतिनिधित्व मिलने पर आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत हेतु योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण देश मे सभी जगह जनआशीर्वाद यात्राएं 16 से 22 अगस्त तक प्रारंभ होंगी। जिसमे उत्तर प्रदेश के बुन्देलखण्ड में यात्रा 16 से 19 तक चलेगी। यह यात्रा ललितपुर, झाँसी, महोबा, फतेहपुर, बाँदा चित्रकूट होकर निकलेगी। 

बताया कि यात्रा 18 अगस्त को बाँदा की सीमा में प्रवेश करेगी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं से बाँदा में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर बाँदा चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, जिलापंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, जगराम सिंह चौहान, पुरुषोत्तम पाण्डेय, बलराम सिंह कछवाह, प्रांतीय परिषद सदस्य अजय सिंह पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड सदस्य माता बदल प्रजापति, अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, प्रेमनारायण द्विवेदी, कमलेश अवस्थी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार, प्रदुम नरेश आजाद, एसएस भारतीय, संतू गुप्ता, राजर्षि शुक्ला, जागृति वर्मा, ममता मिश्रा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, दिनेश यादव, देवेंद्र भदौरिया, विनोद जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल मोहन, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आरिफ खान, अनुसूचित मोर्चा जिला संयोजक डाक्टर पीएन वर्मा, पुष्कर द्विवेदी, अमित निगम, श्यामबाबू पाल, वेद निराला, ओमप्रकाश पांडेय, दिलीप गुप्ता, राजा दीक्षित, मोहित गुप्ता सहित भाजपा के जिले व मण्डलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन वरिष्ठ जिलामहामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ